एक्सप्लोरर

फर्रूखाबाद में 200 करोड़ रूपये के निवेश से बनेगा 'टेक्सटाइल पार्क', 200 करोड़ की आएगी लागत

फर्रूखाबाद में 200 करोड़ रुपये की लागत से टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए 14 हेक्टेयर भूमि की व्यवस्था की गई है। इस पार्क के विकास में लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में कपड़ा उद्योग को प्रोत्साहित करने के मकसद से फर्रूखाबाद में 200 करोड़ रूपये के निवेश से 'टेक्सटाइल पार्क' बनाया जाएगा। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने कहा, 'कपड़ा उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फर्रूखाबाद में टेक्सटाइल पार्क स्थापित किया जायेगा। इसके लिए 14 हेक्टेयर भूमि की व्यवस्था की गई है। इस पार्क के विकास में लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।'

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, सहगल यहां लोक भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के संबंध में बैठक कर रहे थे। सहगल ने कहा कि इस पार्क की स्थापना से राज्य में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के व्यापक अवसर भी सृजित होंगे। बैठक के दौरान उन्होंने राज्य औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों से अधिगृहीत भूमि को टेक्सटाइल पार्क के पक्ष में जल्द से जल्द हस्तांतरित करने की अपेक्षा की। साथ ही उन्होंने भूमि हस्तांतरण में आ रही कठिनाई के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि फर्रूखाबाद में टेक्सटाइल की 104 इकाइयां उत्पादनरत हैं। इनमें से 80 इकाइयां टेक्सटाइल पार्क में शिफ्ट होने की स्थिति में हैं। शेष इकाइयों के हस्तानांतरण की कार्रवाई तीव्र गति से जारी है।

प्रवक्ता के अनुसार, सहगल ने कहा कि फरूर्खाबाद शहर में बढ़ते प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उत्पादनरत टेक्सटाइल इकाइयों को शहर से बाहर ले जाने के निर्देश दिए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय द्वारा फर्रूखाबाद में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई। अब इस पार्क को केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा विकसित किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget