एक्सप्लोरर

शानदार तेजस दौड़ने को तैयार, ATM समेत तमाम खूबीयों वाली ट्रेन में हवाई जहाज का मजा

देश की पहली निजी ट्रेन तेजस अब दौड़ने को तैयार है। आधुनिकी सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 4 अक्टूबर लखनऊ से दिल्ली के बीच दौड़ने लगेगी।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा।  देश की पहली निजी ट्रेन तेजस की खूबियां जानने के बाद आपका मन भी इसमें बैठने का होने लगेगा। तेजस यात्रियों को लेकर ट्रैक पर दौड़ने के लिए तैयार है। लखनऊ से चार अक्टूबर को सीएम योगी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उससे पहले मंगलवार को IRCTC के सीएमडी एमपी मल ने मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों साथ ट्रेन का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। तेजस की पहली यात्रा यानी 4 अक्टूबर को यात्रियों को कंप्लीमेंट्री लंच और उपहार दिए जायेंगे।

ट्रेन में ATM की सुविधा के साथ 25 लाख का बीमा तेजस में कई ऐसी खूबियां हैं जो ट्रेन में फ्लाइट का एहसास कराएंगी। ये पहली ट्रेन होगी जिसमे यात्रियों को ट्रेन के अंदर ATM की भी सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं ट्रेन में यात्रा करते समय यात्रियों को 25 लाख का जीवन बीमा मिलेगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान अगर घर में चोरी होती है तो उसके लिए भी रेलवे की तरफ से 1 लाख के बीमा कवर की व्यवस्था है। शानदार तेजस दौड़ने को तैयार, ATM समेत तमाम खूबीयों वाली ट्रेन में हवाई जहाज का मजा ट्रेन लेट हुई तो मिलेगा मुआवजा ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा भी मिलेगा। अगर ट्रेन 1 घंटे से अधिक लेट हुई तो 100 रुपये और 2 घंटे से अधिक लेट होने पर 250 रुपये मुआवजा दिया जायेगा। सुरक्षा के लिए ट्रेन के प्रत्येक कोच में CCTV कैमरे लगाये गए हैं। दरवाजों से लेकर डस्टबिन तक आटोमेटिक ट्रेन के दरवाजों से लेकर डस्टबिन तक में सेंसर लगाये गए हैं। दरवाजे के सामने आते ही ये अपने आप खुल जायेंगे। इसी तरह डस्टबिन में जब कोई कूड़ा डालने के लिए हाथ बढ़ाएगा तो इसका ढक्कन भी खुल जायेगा। इसके अलावा ट्रेन में लगे कर्टेन भी बस एक बटन दबाने से खुलेंगे और बंद होंगे। ट्रेन में बायो टॉयलेट हैं। टॉयलेट में कितना पानी है ये भी इंडिकेटर से पता चलेगा। बटन दबाने पर पहुँचेगा केबिन क्रू, अधिकतर महिला स्टाफ यात्रियों को लखनऊ से दिल्ली जाते समय नाश्ता और दिल्ली से लखनऊ आते समय डिनर दिया जायेगा। फ्लाइट की तरह ही तेजस में एक बटन दबाने पर केबिन क्रू यात्री के पास पहुंचेगा। यात्री कितनी भी बार चाय और कॉफ़ी आर्डर कर सकते हैं। एग्जीक्यूटिव क्लास की सर्विस ज्यादा तेज होगी। महिला सशक्तिकरण की सोच के साथ ट्रेन में दो तिहाई स्टाफ महिलाएं होंगी। tejas तेजस में दिए जायेंगे टेबलेट सीएमडी एमपी मल ने बताया की यात्रा को मनोरंजक बनाने के लिए तेजस में मूविंग टॉकीज मैजिक बॉक्स की व्यवस्था है। इसमें इंट्रानेट से यात्री अपने मोबाइल या लैपटॉप पर फ़िल्म, गाने का आनंद ले सकेंगे। बच्चों के लिए इअमे किड्स कार्नर भी है। इतना ही नहीं यात्री चाहेंगे तो ट्रेन में ही उनको टैबलेट भी मिल जायेगा। इसके लिए मामूली सुविधा शुल्क देना होगा। हालाँकि इसके साथ मिले इअरफोन्स यात्री साथ ले जा सकेंगे। प्रत्येक कोच में 10 से 12 टेबलेट रखे जायेंगे। जल्द ही यात्रियों को एक एप के माध्यम से ऑनलाइन 5 हज़ार से अधिक मैगज़ीन पढ़ने की सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों के कम्फर्ट का खास ख्याल मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्वनी श्रीवास्तव ने बताया की ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के साथ उनके आराम का भी खास ख्याल रखा गया है। इसके एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच में सीट्स के साथ ही फुट रेस्ट भी दिए हैं। कम्फर्ट के मामले में भी ये सीट काफी खास हैं। इसके अलावा लेग स्पेस भी अधिक है। चेयर कार में फुट रेस्ट भले न हो लेकिन सीट्स आरामदायक हैं। लखनऊ से दिल्ली तक चेयरकार का किराया 1125 रुपये, जबकि एक्जीक्युटिव चेयरकार का किराया 2310 रूपये रखा गया है। हालांकि ये मांग के अनुसार फ्लेक्सी है। तेजस ट्रेन लखनऊ से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:25 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। दूसरी तरफ तेजस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 3:35 बजे निकलेगी और रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। हालाँकि 4 अक्टूबर को ट्रेन लखनऊ से 9.30 बजे रवाना होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget