एक्सप्लोरर

लखनऊः शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा निदेशालय से लेकर कलैक्ट्रेट तक प्रदर्शन, लगाए ये आरोप

सहायक अध्यापक भर्ती से छूटे अभ्यर्थियों ने मंगलवार को बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया.

लखनऊ। प्रदेश में एक तरफ बेसिक शिक्षा विभाग की सहायक अध्यापक भर्ती के नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की कॉउंसलिंग चल रही है. वहीं, दूसरी तरफ भर्ती से छूटे अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लखनऊ के बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए बेसिक शिक्षा निदेशालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

अभ्यर्थियों का आरोप लो-मेरिट को नियुक्ति, हाई मेरिट बाहर अभ्यर्थियों का आरोप है कि हाल ही में सरकार ने बेसिक शिक्षा में 31,661 पदों की सहायक अध्यापक भर्ती की है. उसमें हाई मेरिट वाले बाहर हैं और लो मेरिट वालों को नियुक्ति पत्र मिल गए. अभ्यर्थियों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में ऐसा हुआ है कि एक ही जिले में, एक ही कैटेगरी में जिसकी मेरिट कम है, उसे नियुक्ति पत्र मिल गया जबकि जिसकी मेरिट अधिक है वो बाहर है. धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने कहा कि यह मामला हाइकोर्ट में भी चल रहा है. जहां खुद सरकार ने अपनी गलती मानी है. इसके बावजूद बिना मेरिट लिस्ट में संशोधन किए ही जिनको नियुक्ति पत्र मिल चुके उन्हीं की काउंसलिंग कराकर जॉइनिंग करायी जा रही है. धरना दे रहे अभ्यर्थी बाकायदा मेरिट लिस्ट लेकर पहुंचे.

बाकी पदों पर राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करने की मांग वहीं दूसरी ओर 69 हज़ार भर्ती के ही अभ्यर्थियों के एक समूह ने कलैक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया. इनका कहना है कि जब भर्ती पूरे पदों के लिए जारी 67,867 चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट से हो रही थी तो ये भी चयनित थी. इन्हें भी नियुक्ति मिलती लेकिन अब भर्ती 31,661 पदों के लिए होने पर ये बाहर हो गए हैं. कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि इस मामले को लेकर 24 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया था. सरकार 1 हफ्ते में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आदेश जारी करने का आग्रह करे.

जनवरी 2019 में हुई भर्ती परीक्षा, लेकिन आज तक नियुक्ति के विवाद जारी मालूम हो कि बेसिक शिक्षा विभाग ने 6 जनवरी 2019 को सहायक अध्यापकों के 69 हज़ार पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया था. इसके बाद 7 जनवरी 2019 को विभाग ने पासिंग मार्क जारी किए. जिसके खिलाफ शिक्षामित्र कोर्ट चले गए. इसके बाद ये भर्ती तमाम विवादों में घिरी रही. एक के बाद एक कई कोर्ट केस हुए. हाल ही में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के मई 2020 के एक अंतरिम आदेश का हवाला देते हुए 69 हज़ार में से 31,661 पदों के लिए भर्ती शुरू की. इसमें 31,277 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जगह मिली. खुद सीएम योगी ने 16 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के दौरान 31,277 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने की शुरुआत की. इस समय प्रदेश में इन नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को विद्यालय आवंटन की काउंसलिंग चल रही है. लेकिन विवाद अब भी जारी हैं.

ये भी पढ़ेंः

प्रयागराजः बाहुबली अतीक को यूपी आने में लग रहा है डर, कोर्ट से की ये अपील मेरठः पीएम मोदी से बात कर बोले रेहड़ी-पटरी वाले, प्रधानमंत्री ने हमारे दुःख-दर्द को समझा 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget