एक्सप्लोरर

मेरठः पीएम मोदी से बात कर बोले रेहड़ी-पटरी वाले, प्रधानमंत्री ने हमारे दुःख-दर्द को समझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेहड़ी-पटरी वालों से बात की. इस दौरान स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने कहा कि पीएम ने उनके दुःख-दर्द को समझा है.

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेहड़ी-पटरी वालों से बात की. ये वो लोग हैं जिन्होंने 2 जुलाई 2020 को शुरू हुई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपना रोजगार शुरू किया है. इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 3 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं. उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी से बात की.

मेरठ में स्वनिधि योजना के तहत करीब 14 हजार लोगों ने आवेदन दिया. जिसमें से 7359 लोगों के आवेदन स्वीकार किए गए. इनमें से 5357 लोगों के खाते में 10 हजार रुपये पहुंच चुके हैं. उल्लेखनीय है कि इस योजना का लाभ उठाने वालों में मेरठ जिला 12वें स्थान पर है. नगर निगम और जिला प्रशासन का प्रयास है कि जनपद योजना का लाभ लेने वालों में जल्द ही पहले स्थान पर पहुंचे.

टाउन हाल में हुआ संवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से बात की. इस दौरान मेरठ के टाउन हाल में इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित किया गया. यहां लाभार्थियों के साथ-साथ जिलाधिकारी और नगर आयुक्त भी मौजूद रहे. साथ ही मेरठ के सांसद भी कार्यक्रम में आए. हालांकि, इस दौरान विधायक नदारद रहे.

खुश नजर आए लाभार्थी इस योजना के लाभार्थी प्रधानमंत्री की बातचीत सुनने के बाद काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके दुःख-दर्द को समझा है. कोरोना काल में उन्हें आर्थिक तंगी के चलते घर चलाना मुश्किल हो रहा था. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिले 10 हजार रुपयों से उन्हें कारोबार शुरू करने का मौका मिला.

स्ट्रीट वेंडर हुए लाभान्वित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के जरिए उत्तर प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर सबसे ज्यादा लाभान्वित हुए हैं. मेरठ में भी स्ट्रीट वेंडर ही ज्यादा लाभान्वित हुए हैं. आज इस योजना का लाभ उठाते हुए लोग अपना खुद का कारोबार कर इस कोरोना काल को मात दे रहे हैं. वहीं, अधिकारियों का भी मानना है कि इस योजना से उन गरीब-पिछड़ों को काफी लाभ हो रहा है जो कोरोना में पलायन करके अपने घर लौटे हैं या फिर जो अपना रोजगार खो चुके हैं. उन्होंने इस योजना का लाभ उठाया और आज वो अपना रोजगार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः

शाहजहांपुरः वारदात को अंजाम देने की फिराक में था शातिर बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस दिन होंगे बंद, जानिए कब तक होंगे दर्शन 
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
UP News: योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget