एक्सप्लोरर

आगरा: 188 दिनों के बाद पर्यटक कर सकेंगे ताज का दीदार, ऑनलाइन लेना होगा टिकट

कोरोना महामारी के चलते ऐतिहासिक इमारत ताजमहल लंबे अरसे से बंद है. लेकिन अब प्रदेश सरकार कल यानी सोमवार से इसे पर्यटकों के लिये खोलने जा रही है. सरकार ने कोविड 19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग व मॉस्क लगाना अनिवार्य कर दिया है.

आगरा. आगरा में सोमवार से ताजमहल, आगरा का किला और धार्मिक स्थल खुल जाएंगे. मगर, एम्पोरियम नहीं खुलेंगे. हालांकि, पर्यटकों को कोविड-19 के मद्देनजर प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा.

17 मार्च से बंद है ताजमहल

उल्लेखनीय है कि 17 मार्च से ताजमहल और आगरा का किला बंद है और 188 दिनों के बाद 21 सितंबर से इन्हें पर्यटकों के लिए दोबारा खोला जा रहा है. नये दिशानिर्देश के मुताबिक ताजमहल में एक दिन में अधिकतम पांच हजार और आगरा किला में अधिकतम 2,500 पर्यटकों को ही प्रवेश मिलेगा. दोनों स्मारकों पर टिकट खिड़की बंद रहेगी.

ऑनलाइन लेनी होगी टिकट

पर्यटकों को एएसआई की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करनी होगी. स्मारकों पर क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद प्रवेश मिलेगा. इस संबंध में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ताजमहल और आगरा किला में मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन कराया जाएगा.

उन्होंने बताया कि ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की मुख्य मकबरे में स्थित कब्रों वाले कक्ष में एक बार में पांच लोग जा सकेंगे, संग्रहालय भी पर्यटकों के लिए खुला रहेगा.

पर्यटकों को पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल माध्यम से करना होगा.

मॉस्क लगाना होगा अनिवार्य

पर्यटकों के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना और मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा. पर्यटकों को दीवारों व रेलिंग से दूर रहना होगा. शू कवर, पानी की बोतल, टिश्यू पेपर आदि उन्हें कूड़ेदान में डालने होंगे.

स्मारक में प्रवेश से पूर्व पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना लक्षण वाले पर्यटक ही परिसर में प्रवेश कर पाएंगे. स्मारकों पर मौजूद रजिस्टर में सभी पर्यटकों का विवरण दर्ज किया जाएगा. एएसआई स्मारक के किसी भी आंतरिक भाग में प्रवेश रोक सकेगा. स्मारक में समूह में तस्वीर खिंचने की अनुमति नहीं होगी.

गाइड को लेकर नियम

वैध लाइसेंसधारक गाइड ही स्मारक में प्रवेश कर सकेंगे. ताजमहल में फोटोग्राफरों को चार समूहों में बांटा गया है, जिससे एक दिन छोड़कर फोटोग्राफी की पारी आएगी.

इस बीच, हस्तशिल्प एंपोरियम 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. एंपोरियम संचालकों ने कोरोना वायरस संक्रमण और विदेशी पर्यटकों के नहीं आने पर हस्तशिल्प एंपोरियम 30 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड में 878 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि, 13 की मौत

यूपी सरकार ने प्राइमरी शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय तबादलों को दी मंजूरी, 54 हजार टीचर्स को मिलेगा ट्रांसफर का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget