एक्सप्लोरर

आगरा: ताजमहल पर आंधी का प्रकोप, संगमरमर की रेलिंग टूटी- देखें तस्वीरें

आगरा में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी का प्रकोप ताजमहल पर भी देखने को मिला. जहां पाड़ गिरने से रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई. स्मास्क को हुए नुकसान की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है.

आगरा, नितिन उपाध्याय: दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज महल पर भी आंधी का प्रकोप देखने को मिला है. शुक्रवार शाम आई आंधी ने ताजमहल को भी क्षति पहुंचाई है. भयंकर आंधी के कारण गुंबद पर मडपैक को मुख्य मकबरे पर यमुना किनारा की तरफ बांधी गई पाड़ गिर गई है. इस कारण मुख्य मकबरे की संगमरमर की रेलिंग और चमेली फर्श की रेड सैंड स्टोन की रेलिंग टूट गई. इस क्षति की तस्वीरें भी सामने आई है. वहीं, आंधी में स्मारक को पहुंचे नुकसान की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है.

Tajmahal-damage-rain1

शुक्रवार की शाम को आगरा में भी तेज आंधी ने खूब तबाही मचाई. करीब एक घंटे तक शहर में आंधी के बाद ओले और बारिश ने कहर बरपाया. 124 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने पेड़ों को भी जड़ सहित उखाड़ दिया. यहां तक की बिजली के खंभे भी उखड़ गए. जिस कारण अधिकाश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

Tajmahal-damage-rain2

इसका प्रकोप ताजमहल पर भी देखने को मिला, भयंकर आंधी में ताजमहल में यमुना किनारा की तरफ मुख्य मकबरे (व्हाइट प्लेटफार्म) पर बंधी लोहे के पाइपों की पाड़ (स्केफोल्डिंग) टूटकर गिर पड़ी. जिस हिस्से पर पाड़ गिरी, उस हिस्से की व्हाइट प्लेटफार्म पर लगी संगमरमर की रेलिंग और उसके नीचे चमेली फर्श पर लगी रेड सैंड स्टोन की जालीदार रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई.

Tajmahal-damage-rain3

बता दें कि पर्यटकों को यमुना किनारा की तरफ जाने से रोकने को सुरक्षा की दृष्टि से चमेली फर्श पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा वुडन रेलिंग लगाई गई थी, जो पाड़ गिरने से टूट गई.

यह भी पढ़ें:

आगरा: वात्सल्य का नया केंद्र बना एसएन मेडिकल कॉलेज, कोरोना संक्रमित 22 महिलाओं की सफल डिलीवरी कर रचा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget