एक्सप्लोरर

Agra News: प्रदूषण की मार झेल रही है दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत

आगरा में प्रदूषण अपने खतरनक स्तर पर पहुंच गया है। दुनिया की खूबसूरत इमारतों में से एक ताजमहल भी अब साफ नजर नहीं आता है। दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ गया है।

आगरा, एबीपी गंगा।  आगरा में ताजमहल भी प्रदूषण की मार झेल रहा है, जो ताजमहल कई किलोमीटर दूर से साफ नजर आता है, आज कुछ मीटर की दूरी पर भी साफ नजर नहीं आ रहा है। जबकि ये अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया में मशहूर है। दिवाली पर आतिशबाजी और कूड़ा जलाने से निकले जहरीले धुएं ने दम फुला दिया। शहर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली से पहले और दिवाली की रात वायु प्रदूषण तथा ध्वनि प्रदूषण की जांच कराई, जिसमें पाया गया कि आम दिनों के मुकाबले दिवाली पर प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ताजमहल और यमुना पार नुनिहाई में की गई सैंपलिंग में छोटी दिवाली पर दो गुना तक प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया। पर्टिकुलेट मैटर 10 और 2.5 माइक्रोग्राम की मात्रा में ज्यादा इजाफा दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण के साथ ही ध्वनि प्रदूषण भी आम दिनों से दो गुना हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली से एक सप्ताह पहले ताजमहल और नुनिहाई स्टेशन पर वायु प्रदूषण की मॉनीटरिंग शुरू करा दी थी। इस पूरे सप्ताह दिवाली की रात ही सबसे ज्यादा पर्टिकुलेट मैटर मापे गए।

Agra News: प्रदूषण की मार झेल रही है दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत

दीवाली गुजर जाने के बाद भी ताजनगरी की आबोहवा इस कदर बिगड़ी हुई है कि स्मॉग ने शहर को अपने आगोश में ले रखा है। ताजमहल के पीछे यमुना नदी के किनारे ग्यारह सीढी मैदान में रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए आये लोगों का कहना है कि वाकई में हवा में ताज़गी गायब है और यही वजह है प्रदूषण की धुंध ने ताजमहल को अपने आगोश में ले रखा है।
एयर एक्शन प्लान हो चुका है लांच

आगरा में ताजमहल की वजह से प्रदूषण हमेशा से काफी संवेदनशील मुद्दा रहा है, ऐसे में आगरा में वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर एयर एक्शन प्लान लांच भी किया जा चुका है। नेशनल क्लीन एयर प्लान के अनुसार यहां वर्ष 2024 तक पीएम 2.5 के स्तर में 25 फीसद की कमी की जानी है। पीएम 2.5 यहां मानक के दो से तीन गुने के बीच रहता है। आगरा देश के उन 102 शहरों में शामिल है, जिनमें वायु गुणवत्ता सुधार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आदेश किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget