एक्सप्लोरर

प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, अब जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दी सफाई

Swami Ramabhadracharya on Premanand: उन्होंने कहा कि वे प्रेमानंद जी का सम्मान करते हैं और संत समाज में एकता बनाए रखने की जरूरत है. अपील की कि उनके बयान को गलत संदर्भ में न लिया जाए.

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज को लेकर अपने हालिया बयान पर उत्पन्न विवाद को लेकर सोमवार को स्पष्टीकरण जारी किया. उन्होंने कहा कि मैंने प्रेमानंद जी के लिए कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की. मेरा बयान गलत संदर्भ में लिया गया. जबकि मेरा आशय कुछ और था.

दरअसल एक इंटरव्यू में स्वामी रामभद्राचार्य ने कथावाचक के संदर्भ में कहा था कि पहले केवल विद्वान लोग ही शास्त्रों का प्रचार करते थे, लेकिन अब कुछ लोग बिना गहन ज्ञान के कथाएं कर रहे हैं. जब उनसे प्रेमानंद जी महाराज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने टिप्पणी की कि प्रेमानंद जी बालक के समान" हैं और शास्त्रीय चर्चा में राधा सुधा का एक श्लोक भी ठीक से नहीं बता सकते. इस बयान को कुछ लोगों ने प्रेमानंद जी के प्रति अपमानजनक माना.

स्वामी रामभद्राचार्य का स्पष्टीकरण

विवाद बढ़ने के बाद स्वामी रामभद्राचार्य ने स्पष्ट किया कि मैंने प्रेमानंद जी के लिए कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की. मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था. मैंने केवल शास्त्रीय ज्ञान और कथावाचन में गहराई की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि वे प्रेमानंद जी का सम्मान करते हैं और संत समाज में एकता बनाए रखने की जरूरत है. रामभद्राचार्य ने भक्तों से अपील की कि उनके बयान को गलत संदर्भ में न लिया जाए.

प्रेमानंद महाराज पर अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, "आज सनातन धर्म पर हमले हो रहे हैं, सभी हिंदुओं को मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए. हमने 500 साल की लड़ाई जीती, हमें राम मंदिर मिला और अब हमें श्री कृष्ण जन्मभूमि और काशी भी मिलेगी. मैंने प्रेमानंद पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की. मैं उनसे वरिष्ठ हूं एक विद्वान होने के नाते मैं सभी से संस्कृत पढ़ने को कहता हूं. मैं हर हिंदू से संस्कृत पढ़ने को कहना चाहता हूं. सभी संत मुझे प्रिय हैं, कुछ ताकतें चीजों को गलत पेश करती हैं, हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है. अगर प्रेमानंद मुझसे मिलने आएंगे, तो मैं उन्हें गले लगाऊंगा."

शुभांशु शुक्ला के नाम से छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी योगी सरकार इन छात्रों को मिलेगा फायदा-3001340

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget