एक्सप्लोरर

चिन्मयानंद केस: SIT ने रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा को हिरासत में लिया, हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

पूर्व केंद्रीय राज्य गृहमंत्री चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता को एसआईटी ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ जबरन वसूली का मामला भी दर्ज किया है।

शाहजहांपुर, एबीपी गंगा। स्वामी चिन्मयानंद यौन शोषण मामले में मंगलवार को एसआईटी ने छात्रा को हिरासत में लिया है। स्वामी पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा पर रंगदारी मांगने का आरोप है। एसआईटी ने छात्रा को कचहरी के बाहर से हिरासत में लिया है। छात्रा और उसके तीन साथियों पर स्वामी चिन्मयानंद की ओर से रंगदारी वसूलने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह की ओर से पीड़िता और उसके तीन दोस्‍तों के खिलाफ 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर वह लड़की अपने तीन दोस्तों के साथ रंगदारी को लेकर बातचीत करती देखी गयी थी। इस मामले में लड़की के दोस्तों संजय, विक्रम तथा सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

चिन्मयानंद केस: SIT ने रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा को हिरासत में लिया, हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

चिन्मयानंद मामले में सोमवार को पीड़ित छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा था। हाईकोर्ट ने स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने के आरोप में पीड़ित छात्रा को फौरी तौर पर कोई राहत देने से इन्कार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच से अरेस्ट स्टे नहीं मिलने के बाद आरोपी छात्रा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, जिसके बाद अब उसे हिरासत में ले लिया गया है।

चिन्मयानंद केस: SIT ने रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा को हिरासत में लिया, हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

पीड़ित छात्रा ने ब्लैकमेलिंग केस में अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए स्पेशल बेंच में अर्जी दाखिल की थी। स्पेशल बेंच इसे लेकर कहा था कि वह सिर्फ एसआईटी जांच की मॉनीटरिंग कर रही है। अगर एसआईटी को लेकर कुछ कहा जाएगा तो कोर्ट उसकी सुनवाई करेगी। बाकी मामलों की नहीं। अदालत ने पीड़ित छात्रा से कहा था कि वह नए सिरे से अर्जी दाखिल कर अरेस्ट स्टे के लिए बनी रेग्युलर बेंच में अपील कर सकती है।

चिन्मयानंद केस: SIT ने रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा को हिरासत में लिया, हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

गौरतलब है कि, शाहजहांपुर स्थित स्वामी सुखदेवानंद विधि महाविद्यालय में एलएलएम की एक छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो जारी करके स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में मीडिया के सामने उसने चिन्‍मयानंद पर बलात्‍कार का आरोप लगाया था। चिन्‍मयानंद को इस मामले में हाल में गिरफ्तार कर लिया गया था। उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश पर गठित एसआईटी प्रकरण की जांच कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget