एक्सप्लोरर

Suhaildev Express: प्रयागराज स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन और कोच पटरी से उतरा, सामने आया वीडियो

Suhaildev Express Derail: ये ट्रेन गाजीपुर से आनंद बिहार स्टेशन के लिए जा रही थी. घटना प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 9-10 की है. प्लेटफॉर्म से रवाना होने के बाद इंजन और एक बोगी पटरी से उतर गया.

Suhaildev Express Derail News: यूपी के प्रयागराज स्टेशन पर मंलगवार (31 अक्टूबर) रात सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन डीरेल हो गई. ट्रेन का इंजन और एसएलआर कोच पटरी से उतर गया. घटना प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 9-10 की है. सुहेलदेव एक्सप्रेस गाजीपुर से आनंद बिहार स्टेशन के लिए जा रही थी. ट्रेन के प्लेटफार्म से रवाना होने के बाद यार्ड में ही इंजन और एक कोच पटरी से उतर गया. मौके पर रेस्टोरेशन का कार्य चल रहा है.

जल्द ही ट्रेन को आनंद बिहार के लिए रवाना किया जाएगा. किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ. सभी यात्री सुरक्षित हैं. रात करीब नौ बजे इंजन और एसएलआर कोच डीरेल हो गई. नार्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के इंजन के पास लोग मौजूद हैं. टीम भी वहां पर दिखाई दी. वीडियो में पुलिस की मौजूदगी को भी देखा जा सकता है. 

मंलगवार को अलग-अलग हादसे

मथुरा जिले में मंगलवार तड़के आगरा-दिल्ली रेलखण्ड पर फरह स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. फरह थाने के प्रभारी निरीक्षक  सुरेश चंद्र ने प्राप्त सूचना के आधार पर बताया फतिहा गांव के निवासी प्रह्लाद की पत्नी पुष्पा (23) और जगदीश की पत्नी श्यामवती (27) मंगलवार तड़के अपने खेतों में शौच के लिए जा रही थीं कि तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं. श्यामवती के पति जगदीश के अनुसार, दोनों सूर्योदय से पहले घर से निकली थीं और अंधेरे के कारण आ रही ट्रेन की गति का अनुमान लगाने में असफल रहने की वजह से उसकी चपेट में आ गई होंगी. उन्होंने कहा कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले और उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया.  पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी बताई जाती हैं.   

वहीं झारखंड के हजारीबाग जिले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के मंगलवार को यात्री ट्रेन के चपेट में आने से दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए.  हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रतन चौथे ने बताया कि हादसा हजारीबाग और चरही स्टेशनों के बीच हुआ और जब ट्रैक्टर ट्रॉली तरवाह गांव के पास पटरियों को पार कर रहा था, तब बरकाकाना-कोडरमा विशेष यात्री ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी. दुर्घटना चरही थाना क्षेत्र की है. उन्होंने कहा, “टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली कई फुट ऊपर उछलकर कई मीटर दूर जा गिरी.’’ 

Mahoba Firing: महोबा में पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग, हिरासत से भाग रहे अभियुक्तों ने छीनी राइफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget