एक्सप्लोरर

एटा: दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर चलते टैम्पो में किया रेप, शोर मचाने पर आरोपियों को भीड़ ने दबोचा

एटा में छात्रा के साथ रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कॉलेज जा रही एक छात्रा को दो युवकों ने अगवा कर लिया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

एटा: एटा जिले में बागवाला क्षेत्र में कॉलेज जा रही बीएससी की एक छात्रा को अगवा कर दिनदहाड़े चलते टैम्पो में रेप किये जाने की वारदात सामने आयी है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर बागवाला थाने में आईपीसी की धारा 376, 364, 34 के तहत मुकदमा लिखकर पुलिस ने रेप के आरोपी युवक और टैम्पो चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

शोर मचाने पर आरोपियों के भीड़ ने दबोचा

एटा जनपद के थाना क्षेत्र बागवाला के तहत कॉलेज जा रही बीएससी की एक छात्रा के साथ बीच रास्ते से उसे किडनेप पर चलते टैम्पो में बलात्कार किया गया है. मामला बुधवार का है. पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में टैम्पो को रोककर उनकी बेटी के साथ रेप की घटना को दिन दहाड़े अंजाम दिया गया. इस बीच शोर मचाने पर भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया.

अभिभावकों में डर का माहौल

टैम्पो में दबंग युवकों द्वारा रेप की घटना को अंजाम देने से आस-पास की कॉलेज जाने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों में भी भय का माहौल है. वे छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

थाना बागवाला पुलिस ने रेप के आरोपी राजा और टैम्पो ड्राइवर दिनेश को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. दोनों के खिलाफ पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली बागवाला में आईपीसी की धारा 376, 364, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया है. इधर पीड़ित लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: मिशन 2022 के लिए एक्शन में प्रियंका गांधी, पदाधिकारियों को 20 दिन प्रवास पर रहने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget