एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन के लिए हुआ था 9वीं क्लास के छात्र का मर्डर, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बरेली में 9वीं क्लास के छात्र की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने बताया कि छात्र की हत्या उसी के दो दोस्तों ने की थी।

बरेली, एबीपी गंगा। जिले में 9वीं कक्षा के छात्र की हत्या का मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। छात्र की हत्या उसी के दो दोस्तों ने की थी और वो भी सिर्फ स्मार्ट फोन के लिए। जी हां... दिल दहला देने वाला ये खुलासा पुलिस ने किया है। हैरानी की बात ये है कि छात्र की हत्या उसी के दो दोस्तों ने की थी। उन दो दोस्तों ने पर जिन पर वो पूरा भरोसा करता था। तभी तो वो अपने दोस्तों के बुलावे पर उनसे मिलने चला गया था। मरने वाले छात्र का नाम नजीब था और वो बरेली के देवरनिया का रहने वाला था।

ये घटना दो दिन पहले की है। नजीब का शव खून से लथपथ खेत में पड़ा मिला था। 9वीं कक्षा के बच्चे का शव मिलने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। छात्र की शिनाख्त अतीक अहमद के 15 साल के पुत्र नजीब के रूप में हुई थी। नजीब 9 वीं क्लास में पढ़ता था और उसके पास स्मार्ट फोन था जबकि उसके दोस्तों के पास अच्छा मोबाइल नही था। दोनों दोस्तों ने नजीब से फोन हथियाने के लिए उसे बहाने से बुलाया। नजीब जब उनसे मिलने पहुंचा तो उसके दोस्तों ने उससे मोबाइल छीन लिया और सिर पर रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के काफी देर बाद दोनों बेरहम दोस्त उसकी डेड बॉडी को देखने भी गए की नजीब की मौत हुई भी है या नहीं। मामले की जानकारी जब पुलिस को पहुंची तो वो जांच में जुट गई।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की छात्र नजीब से लूटा हुआ मोबाइल और जिस सरिया से उसकी हत्या की गई थी वो दोनो ही चीजें बरामद कर ली गई हैं। दोनों छात्र नाबालिग हैं और क्लास 9 में पढ़ते हैं। दोनो छात्रों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें किशोर सदन भेज दिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget