एक्सप्लोरर

अगर डीजे बजाया तो आंटी नहीं बच्चे पुलिस बुला लेंगे...परीक्षा दे रहे छात्रों के लिये यूपी पुलिस की अनूठी पहल

यूपी पुलिस अब एक नई पहल शुरू करने जा रही है...इसके तहत कोई भी छात्र आसपास शोरगुल होने पर डायल 112 पर अपनी शिकायत कर सकता है, आखिर क्या है ये पूरी योजना..पढ़िये पूरी खबर

लखनऊ, (संतोष कुमार)। बर्थडे या शादी पार्टी की मस्ती में अब, अगर पढ़ाई कर रहे छात्रों को दिक्कत हुई तो बच्चे पुलिस को बुला लेंगे। शनिवार से उत्तर प्रदेश पुलिस ने शोर मचाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अभियान खास उन बच्चों के लिए रखा गया जिन की परीक्षाएं सिर पर हैं, लेकिन पड़ोसी के घर के समारोह में बजने वाला डीजे डिस्टर्ब करता है।

आंटी पुलिस बुला लेगी... फिर भी पार्टी यूं ही चलेगी... हनी सिंह के हिट गाने की इन लाइनों पर अब, अगर डीजे देर रात बजा तो पड़ोसी आंटी का तो पता नहीं लेकिन बच्चे पुलिस को जरूर बुला लेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस की 112 सेवा ने आज से एक अभियान की शुरुआत की है। 15 फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में गली मोहल्लों में घूमने वाली यूपी पुलिस की पीआरवी गाड़ियां अब बच्चों की शिकायत पर हो रहे शोरगुल को बंद कराएंगी।

अगर डीजे बजाया तो आंटी नहीं बच्चे पुलिस बुला लेंगे...परीक्षा दे रहे छात्रों के लिये यूपी पुलिस की अनूठी पहल

एडीजी असीम अरुण ने जानकारी देते हुये कहा कि रात में 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक विशेष तौर पर चलाए जाने वाले अभियान में बच्चे सिर्फ 112 पर फोन कर ही नहीं, बल्कि टि्वटर, व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए भी यूपी पुलिस को हो रहे शोर की शिकायत कर सकते हैं। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने शोर मचाने वालों के खिलाफ जेल और जुर्माने की भी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी पुलिस की इस पहल से स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिली है। बच्चे कहते हैं कि पहले जब हम पड़ोस में बज रहे डीजे को बंद करवाते थे तो पड़ोसी झगड़ा करने आ जाते थे। अब यूपी पुलिस डीजे बंद कराएगी, तो झगड़ा भी नहीं होगा और डिस्टरबेंस भी नहीं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget