एक्सप्लोरर

यूपी में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की टेढ़ी नजर, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल, अंसारी की करीब 70 करोड़ की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है.

दिल्ली, एबीपी गंगा। यूपी के बाहुबली माफियाओं पर योगी सरकार की सख्त निगाह है. जिसके चलते बाहुबलियों के खिलाफ योगी सरकार समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है. इसी सिलसिले में गुरुवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी पर कार्रवाई की गई.

मुख्तार अंसारी की करीब 70 करोड़ की संपत्ति को ध्वस्त किया गया. वहीं, 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई पर प्रशासन ने ताला लगा दिया. लखनऊ के सबसे पॉश और कीमती इलाके हजरतगंज के डाली बाग में स्थित मुख्तार की करोड़ों की जमीन पर बनी दो मंजिला इमारत गिराई गई. इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम 20 जेसीबी और 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची थी. यह जमीन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर दर्ज हैं.

सीएम योगी कार्यालय से और कार्रवाई के संकेत मुख्तार अंसारी के खिलाफ अभी और कार्रवाई होगी. इस बात के संकेत स्वयं सीएम योगी कार्यालय के ट्विटर हैंडल से मिले हैं. इस हैंडल से ट्वीट किया गया, ''माफिया मुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य के अंत का समय आ गया है. अब तक इसकी ₹66 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त हो चुकी है. ₹41 करोड़ की अवैध आय की प्राप्ति का मार्ग बंद किया जा चुका है. इसके गिरोह के 97 साथी पुलिस की हिरासत में हैं. कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी....''

साफ है कि योगी सरकार मुख्तार अंसारी पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है.

अब तक हुई कार्रवाई बीते एक साल में मुख्तार अंसारी की मऊ, गाजीपुर और अब लखनऊ में स्थित 70 करोड़ की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया गया है. वहीं, 41 करोड़ की आय वाले अवैध धंधों पर ताला लगा दिया गया है. मुख्तार अंसारी के गैंग में शामिल 97 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं, 75 अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया गया जबकि 12 पर गुंडा एक्ट लगाया गया है. मुख्तार अंसारी और उसको गैंग को दिए गए 75 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए गए हैं. इसके अलावा अवैध बूचड़खाने के धंधे में 26 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए है. इससे मुख्तार की करीब 2.5 करोड़ की आय बंद हुई है.

ये भी पढ़ेंः

UP: बाहुबली मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों पर पुलिस का बुल्डोजर प्रयागराजः कोरोना से एक दिन में 300 से ज्यादा लोग संक्रमित, तीन लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget