एक्सप्लोरर

Prayagraj स्टेट यूनिवर्सिटी का 7वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावियों को दिया मेडल

UP News: प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया स्टेट यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह 10 सितंबर को आयोजित हुआ. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को उपाधियां और मेधावियों को मेडल प्रदान किया.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज की प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया स्टेट यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह 10 सितंबर को आयोजित हुआ. इस दीक्षांत समारोह में यूपी की गवर्नर और यूनिवर्सिटी की चांसलर आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को उपाधियां और मेधावियों को मेडल प्रदान किया. यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षांत समारोह में एक लाख पंद्रह हजार आठ सौ सत्ताइस विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई. इनमे स्नातक व परास्नातक 70331 और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 45496 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गई. एमए की छात्रा अंजलि गिरि को कुलाधिपति समेत दो गोल्ड मेडल दिया गया.

दीक्षांत समारोह में कुल 156 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल दिए गए. यूजी और पीजी के कुल 49 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक 52 विद्यार्थियों को सिल्वर और 55 विद्यार्थियों को कांस्य पदक दिए गए. इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले दो खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शिक्षा का यही उद्देश्य है कि पहले हम एक अच्छे नागरिक और अच्छे इंसान बनें. इसके अलावा दूसरों को भी अच्छा नागरिक बनाने के लिए कोशिश करें. उन्होंने रिसर्च वर्क को बढ़ावा दिए जाने की नसीहत दी. 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों को दिए सफलता के टिप्स
गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने स्टेट यूनिवर्सिटी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार परक कोर्स शुरू करने को कहा. उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिसे पूरा करने के बाद लोगों को रोजगार मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि पैसों की वजह से कोई भी बच्चा स्कूल जाने से कतई वंचित नहीं होना चाहिए. दीक्षांत समारोह में इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए एस किरण कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. समारोह में यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं. 

दीक्षांत समारोह में मेडल और डिग्री पाने वाले स्टूडेंट बेहद खुश और उत्साहित नजर आए. इस मौके पर तमाम स्टूडेंट के परिवार वाले भी आए हुए थे. गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने मेडल और डिग्री पाने वाले छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने छात्रों को सफलता के मूलमंत्र भी दिए. आनंदी बेन पटेल बुधवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होगी.

ये भी पढ़ें : उन्नाव में बैंक मित्र से लाखों रुपये की लूट, आईजी ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
बागपत: पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर चलीं गोलियां, तीन की मौत
पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर चलीं गोलियां, तीन की मौत
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget