एक्सप्लोरर

Assam से Maharajganj पहुंची SSB की साइकिल रैली, छात्रों ने किया जोरदार स्वागत

SSB Cycle Rally: असम के तेजपुर से 25 अगस्त को रवाना हुई एसएसबी की साइकिल रैली महाराजगंज पहुंच गई. इस दौरान रैली का जोरदार स्वागत किया गया.

SSB Cycle Rally Reached Maharajganj: असम (Assam) के तेजपुर से शुरू हुई सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की साइकिल रैली महाराजगंज पहुंच चुकी है. देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ के मौके पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एकता, स्वच्छता, एक भारत श्रेष्ठ भारत, देश की आजादी के लिए बलिदान हुए शहीदों को याद करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोरोना वैक्सीनेशन के भ्रम को दूर करना एवं एसएबी के मोटो सेवा सुरक्षा बंधुत्व सहित अन्य सामाजिक संदेश को लेकर दिल्ली के राजघाट के लिए निकली साइकिल रैली महराजगंज पहुंची. जिला मुख्यालय पर स्थित एसएसबी की 22वीं वाहिनी के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जवानों, एनएसएस व एनसीसी के छात्रों ने जोरदार स्वागत किया.

तेजपुर से दिल्ली के लिए निकले एसएसबी के 68 अधिकारी और जवान साइकिल रैली के साथ देश के विभिन्न दुर्गम रास्तों से होकर 2384 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 2 अक्टूबर को राजघाट पहुंचेगी. यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. महाराजगंज से ये साइकिल रैली बस्ती के लिए रवाना हो गई. 

फरेन्दा से बीजेपी विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं सिसवा के बीजेपी विधायक प्रेम सागर पटेल ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. वहीं, रैली में शामिल जवानों ने फरेंदा क्षेत्र के हरपुर निवासी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी त्रिपाठी व उनके बच्चों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया. 

साइकिल रैली का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट कमांडेंट रजत पाण्डेय ने बताया कि देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. उसी क्रम में एसएसबी की तरफ से ये साइकिल रैली निकाली गई है. 22वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोज सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य अनेकता में एकता है. इस संदेश के साथ सभी भारतवासी एक साथ मिलकर इस देश को मजबूत बनाएं.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- यूपी का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव, EVM और DM से रहना होगा सावधान

Chardham Yatra 2021: पुष्कर सिंह धामी का एलान- 18 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन शर्तों का करना होगा पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget