एक्सप्लोरर

गोरखपुर: नवरात्रि में बुढ़िया माता मंदिर पर होती है श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन से नहीं होती असमय काल में मौत

कहते हैं कि बुढ़िया माता की जो भक्‍त सच्‍चे हृदय से यहां आकर पूजा करता है, वो कभी असमय काल के गाल में नहीं समाता है. गोरखपुर शहर से 15 किमी पूर्व में कुसम्‍ही जंगल के बीच में बुढ़िया माता का मंदिर स्थित है.

गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर जिले में स्थित के बुढ़िया माता मंदिर की ख्‍याति देश और विदेशों तक है. हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा पूरे साल यहां भक्‍तों की भीड़ लगी रहती है. यहां पर मां के दो मंदिर है. एक प्राचीन मंदिर और दूसरा नवीन मंदिर. दोनों ही मंदिरों पर भक्‍तों की भीड़ जुटती हैं. प्राचीन मंदिर में जाने के लिए नाव से पोखरा पार करना पड़ता है. कहते हैं कि बुढ़िया माता की जो भक्‍त सच्‍चे हृदय से यहां आकर पूजा करता है, वो कभी असमय काल के गाल में नहीं समाता है. गोरखपुर शहर से 15 किमी पूर्व में कुसम्‍ही जंगल के बीच में बुढ़िया माता का मंदिर स्थित है.

क्या है मान्यता? मान्यताओं के अनुसार यहां बहुत घना जंगल था. जिसमें एक नाला बहता था. तुर्रा नाले पर लकड़ी का एक पुल भी होता था. एक दिन वहां एक बारात आकर नाले के पूरब तरफ रुकी. वहां सफेद वस्त्रों में एक बूढ़ी महिला बैठी थी. उसने नाच मंडली से नाच दिखाने को कहा. नाच मंडली बूढ़ी महिला का मजाक उड़ाते हुए चली गई, लेकिन जोकर ने बांसुरी बजाकर पांच बार घूमकर महिला को नाच दिखा दिया. उस बूढ़ी महिला ने प्रसन्न होकर जोकर को आगाह किया कि वापसी में तुम सबके साथ पुल पार मत करना.

दोनों मंदिर के बीच है नाला तीसरे दिन बारात लौटी तो वही बूढ़ी महिला पुल के पश्चिम की ओर बैठी मिली. बारात जब बीच पुल पर आई तो पुल टूट गया और पूरी बारात नाले में डूब गई. पूरी बारात में सिर्फ वह जोकर बचा जो बारात के साथ आगे नहीं बढ़ा. इसके बाद बूढ़ी महिला अदृश्य हो गई. तभी से नाले के दोनों तरफ का स्थान बुढ़िया माई के नाम से जाना जाता है. नाले के दोनों ओर प्राचीन और नवीन मंदिर है. इन दोनों मंदिरों के बीच के नाले को नाव से पार किया जाता है.

चमत्कारी बुजुर्ग महिला के सम्मान में बना मंदिर! कहा जाता है कि शहर से दूर गोरखपुर-कुशीनगर नेशनल हाईवे के पास कुस्मही जंगल में स्थापित देवी का मंदिर एक चमत्कारी वृद्ध महिला के सम्मान में बनाया गया. वहीं, एक मान्‍यता ये भी है कि पहले यहां थारू जाति के लोग निवास करते रहे हैं. वे जंगल में सात पिंडी बनाकर वनदेवी के रूप में पूजा करते थे. थारुओं को अक्सर इस पिंडी के आसपास सफेद वेश में एक वृद्ध दिखाई दिया करती रही है. कुछ ही पल में वह आंखों से ओझल भी हो जाती है. मान्यताओं के अनुसार सफेद लिबास में दिखने वाली महिला जिससे नाराज हो जाती थी, उसका सर्वनाश होना तो तय रहता और जिससे प्रसन्न हो जाए, उसकी हर मनोकामना पूरी कर देती.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराजः कल से शुरू होगी दुर्गा पूजा, इस बार कोरोना के चलते रहेंगे ये खास इंतजाम

मदरसों पर मध्य प्रदेश की मंत्री ऊषा ठाकुर ने दिया आपत्तिजनक बयान, उलेमा बोले-नफरत की सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget