एक्सप्लोरर

शिवपाल यादव की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिये सपा ने दी याचिका

सपा नेता विधानमंडल दल रामगोविंद चौधरी ने एक याचिका स्पीकर को सौंपी है, जिसमें यह साफ तौर पर कहा गया है कि शिवपाल यादव ने दल बदल कानून का उल्लंघन किया है और इसलिए इनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाए।

अनुभव शुक्ला, लखनऊ। लोकसभा चुनावों के बाद जब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया तब इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि अब सपा में शिवपाल यादव की घर वापसी हो जाएगी।  इसके पीछे पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सुलह की कोशिशों को बड़ी वजह बताई जा रही थी। इस बात को तब और भी बल मिल गया जब मुलायम सिंह यादव बीमार थे और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हालचाल जानने के लिये पहुंचे थे। तब अखिलेश यादव के साथ वहां शिवपाल यादव भी मौजूद थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ये सुगबुगाहट और तेज हो गई थी कि जल्दी शिवपाल यादव की सपा में वापसी हो जाएगी।

सपा ने जिस तरीके से जसवंत नगर से पार्टी के विधायक शिवपाल यादव की विधानसभा सदस्यता दल बदल कानून का हवाला देते हुए रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को अर्जी दी है उसे यह बिल्कुल साफ हो गया है कि सपा अब शिवपाल यादव की घर वापसी के मूड में नहीं है। दरअसल, सपा नेता विधानमंडल दल रामगोविंद चौधरी ने एक याचिका स्पीकर को सौंपी है, जिसमें यह साफ तौर पर कहा गया है कि शिवपाल यादव ने दल बदल कानून का उल्लंघन किया है और इसलिए इनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाए।
2017 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में जो रार हुई उसके बावजूद भी विधानसभा चुनाव शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर जसवंत नगर से लड़े थे और विधायक चुने गए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले पिछले साल अगस्त में शिवपाल यादव ने अपनी अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर लिया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने कैंडिडेट भी उतारे थे। हालांकि धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।
अलबत्ता प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव के खिलाफ फिरोजाबाद में वह खुद चुनावी मैदान में थे और इसका फायदा बीजेपी को मिल गया था। हालांकि शिवपाल यादव से पहले नितिन अग्रवाल जो पार्टी के विधायक हैं वह भी पार्टी के भीतर बगावत करके खुले मंच पर बीजेपी के साथ नजर आए हैं। उनके पिता नरेश अग्रवाल ने जब बीजेपी ज्वाइन की थी तब भी नितिन अग्रवाल वहां मौजूद थे। बीजेपी के कई कार्यक्रमों में वो शामिल भी होते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी ने अभी तक उनके खिलाफ ऐसी कोई भी याचिका नहीं दी है। इससे अखिलेश यादव ने ये साफ संदेश दे दिया है कि अब समाजवादी पार्टी के दरवाजे शिवपाल यादव के लिए पूरी तरह से बंद हो गए हैं। और आगे सुलह समझौते की कोई गुंजाइश अब बची नही है। वहीं शिवपाल यादव भी कई मौके पर ये कह चुके हैं कि उनकी पार्टी का सपा में कभी विलय नही होगा, लेकिन उनसे गठबंधन की गुंजाइश रह सकती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget