एक्सप्लोरर

कैराना: हो सकती है सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी, पैरामिलिट्री फोर्स की चार कंपनियां तैनात

सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद माहौल गरमाया हुआ हैं। नाहिद पर मुकदमा लिखे जाने के बाद जल्द ही सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी के कयास लगाए जा रहे हैं।

कैराना, एबीपी गंगा। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। यहां चार कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स को अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया है। पैरामिलिट्री फोर्स को गांव खुरगान के राजकीय इंटर कॉलेज, बालाजी आईटीआई, मन्ना माजरा स्थित रैम टेक, भास्कर स्कूल, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना सहित अन्य स्थानों पर ठहराया गया है।

बता दें कि गत 9 सितंबर को कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की गाड़ी के कागज सीओ व एसडीएम द्वारा मांगने पर सपा विधायक नाहिद हसन व एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई थी। गुरुवार की देर रात उच्चाधिकारियों के आदेश पर कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ 10 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

शुक्रवार की देर रात पुलिस ने सपा विधायक के आवास पर पहुंचकर पेश होने के लिए नोटिस दिया था। वहीं, सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद माहौल गरमाया हुआ हैं। नाहिद पर मुकदमा लिखे जाने के बाद जल्द ही सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी को लेकर शनिवार को कैराना में चार कंपनीपैरामिलिट्री फोर्स फोर्स पहुंच गई है।

कैराना: हो सकती है सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी, पैरामिलिट्री फोर्स की चार कंपनियां तैनात

एडिशनल एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में धारा 144 लगी हुई है और त्योहारों के मद्देनजर ही फोर्स को बुलाया गया है। वहीं, सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना चल रही है ठोस सबूतों के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सपा विधायक नाहिद हसन की जल्द गिरफ्तारी की आशंका भी जताई जा रही है। जिसको लेकर बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एटा में 2022 में BJP की जीत, 2024 में सपा ने पलटी बाजी; क्या 2027 में भी जारी रहेगा बदलाव?
एटा में 2022 में BJP की जीत, 2024 में सपा ने पलटी बाजी; क्या 2027 में भी जारी रहेगा बदलाव?
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
ओपी राजभर ने अखिलेश को कहा भगोड़ा, कांग्रेस विवाद पर दिया बयान
ओपी राजभर ने अखिलेश को कहा भगोड़ा, कांग्रेस विवाद पर दिया बयान
'मुसलमान बेवजह समाजवादी पार्टी...', ओवैसी के बयान का ओपी राजभर ने किया समर्थन
'मुसलमान बेवजह समाजवादी पार्टी...', ओवैसी के बयान का ओपी राजभर ने किया समर्थन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget