एक्सप्लोरर

रायबरेली से सोनिया ने पांचवीं बार पर्चा भरा,पूरा परिवार रहा मौजूद

सुबह नौ बजे से ही केंद्रीय कार्यालय के चारों ओर लोगों का जमावड़ा लग गया। वहां पर करीब साढ़े बारह बजे सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल व बेटी प्रियंका के साथ पहुंचीं।

रायबरेली,एबीपी गंगा : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी की रायबरेली से उम्मीदवार सोनिया गांधी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में चार सेटों में पर्चा दाखिल किया। ये उनका यहां से पांचवां चुनाव है। नामांकन से पहले उन्होंने केंद्रीय कार्यालय में मां अपराजिता की पूजा-अर्चना की। उसके बाद वाहनों के काफिले में कलेक्ट्रेट की ओर चलीं। भीड़ के बीच सिर्फ एक बार वाहन पर खड़ी होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया, बाकी कभी गाड़ी का शीशा बंद तो कभी खोलकर हाथ जोड़ती रहीं। करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। नामांकन के दौरान उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका, राबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। साथ ही पहली बार सार्वजनिक रूप से नाती रेहान वाड्रा कक्ष के बाहर ही खड़े रहे।

सुबह नौ बजे से ही केंद्रीय कार्यालय के चारों ओर लोगों का जमावड़ा लग गया। वहां पर करीब साढ़े बारह बजे सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल व बेटी प्रियंका के साथ पहुंचीं। इसके बाद सोनिया का काफिला कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुआ। हर कदम पर भीड़ उमड़ती रही। करीब एक घंटे बाद काफिला डिग्री कॉलेज चौराहा के पास पहुंचा, जहां सभी को रोक दिया गया। यहां से सिर्फ सोनिया और उनके साथ अनुमति पाए लोग ही अंदर वाहन से जा सके।

करीब 20 मिनट तक नामांकन की औपचारिकता पूरी कर वे बेटे-बेटी के साथ बाहर निकलीं। फिर मीडिया से मुखातिब हुईं। सवालों का जवाब देती हुई बोलीं कि कोई अपराजेय नहीं है, शायद 2004 के चुनाव में भी ऐसा माहौल दिख रहा था। वहीं इसके बाद राहुल गांधी सामने आए और राफेल के मामले में प्रधानमंत्री को घेरते हुए डिबेट करने की बात कही।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!
उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!
आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget