एक्सप्लोरर

आगरा: सॉल्वर गैंग के 6 सदस्य दबोचे गये, परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर बैठाते थे सॉल्वर

आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की छापेमारी में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। यह गैंग अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उनकी जगह सॉल्वर को बैठाते थे।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा की थाना छत्ता पुलिस और क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा में मोटी रकम लेकर भर्ती कराने का ठेका लेने वाले 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आगरा में आरक्षी नागरिक और आरक्षी पीएसी की सीधी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसी को लेकर पुलिस फर्जी अभ्यर्थियों पर नजर बनाए हुए थी। जिसमे आज उसे बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग वाटर वर्क्स चौराहे पर बनी आस्था सिटी के बाहर पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पेपर सॉल्व करने के एवज में लेन देन की बात कर रहे हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर 6 लोगों को पकड़ लिया।

पकड़े गये लोगों के पास से 80 हजार रुपये और मोबाइल कार बरामद की है। पकड़े गए गैंग के सदस्य रंजीत ने पूछताछ में बताया कि वो रजनेश और सुरेश के लिए काम करता है। रंजीत अपने साथी आशीष के साथ मिलकर विभिन्न परीक्षाओं में मोटी रकम लेकर सॉल्वर बैठाकर पास कराने का ठेका लेते है। पूछताछ में ये भी बताया कि वे अब तक 30 से 40 अभ्यर्थियों को भर्ती कराने का ठेका ले चुके है। इस गैंग का सक्रिय सदस्य नितिन है जो विभन्न कोचिंग सेंटरों में तैयारी कर रहे अभियर्थियों को मोटी रकम का प्रभोलन देकर असली अभ्यर्थियों की जगह पर बैठने को तैयार करता है। यह गैंग अभ्यर्थियों की हुलिया के अनुरूप ही सॉल्वर तलाश कर प्रवेश पत्र पर असली अभ्यर्थी एवं सॉल्वर के फोटो को फ़ोटो शॉप एप के जरिये मिक्स कर फ़ोटो तैयार करते थे। उसे प्रवेश पत्र पर लगाकर परीक्षा दिलाते थे।

एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गैंग के लोग सॉल्वर को 2 से ढाई लाख रूपये देते थे। अगर इसके बाद भी अगर अभ्यर्थी फेल होता तो उसे अगली परीक्षा में पास कराने की गारंटी देते थे। ये लोग परीक्षार्थी से 5 से 6 लाख रुपये वसूलते थे। पकड़े गए अभ्यर्थियों ने बताया कि अब तक कई परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे चुके हैं। पुलिस के द्वारा बताया गया कि जिन अभ्यर्थियों ने इन लोगों से परीक्षा दिलाई है उन लोगों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget