एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: चंपावत में स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम की शुरुआत, CM धामी बोले- 'यह शिक्षा के क्षेत्र को देगा नए आयाम'

Smart School-Smart Block: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संपर्क फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र के कई नए आयामों को हासिल करता रहेगा.

Champawat Smart School-Smart Block: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami)  ने गुरुवार को चंपावत के गोरालचोड़ स्थित सभागार में संपर्क फाउंडेशन (Sampark Foundation) की ओर से स्थापित स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद सीएम धामी ने कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र को नए आयाम देगा और चंपावत को एक आदर्श जिला बनाने की दिशा में एक कदम है. आदर्श उत्तराखंड के लिए भी यह एक अच्छी पहल है. तकनीक के माध्यम से हम कम समय में अधिक कार्य आसानी से कर सकते हैं.

सीएम धामी ने आगे कही कि स्कूलों को संपर्क स्मार्ट डिवाइस दिए गए हैं ताकि बच्चे आसानी से, सरल भाषा में और आनंदमय तरीके से सीख सकें. सीएम धामी ने कहा कि पहले चरण में 137 स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें स्मार्ट बनाया जाएगा, जहां बच्चे खेल-खेल में ज्ञान हासिल कर पाएंगे. इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं की बौद्धिक क्षमता का विकास करना है.

संपर्क फाउंडेशन का सीएम ने जताया आभार

मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए संपर्क फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि संस्था ने स्मार्ट स्कूल स्मार्ट ब्लॉक स्थापित करने की पहल शुरू की है. उन्हें आशा है कि संपर्क फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र के कई नए आयामों को हासिल करता रहेगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के शुरू होने से चंपावत विकास के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ गया है. पहले चरण में 137 स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा.

सीएम धामी ने पीएम मोदी का बात का किया जिक्र

सीएम धामी ने कहा कि जिस सामाजिक उद्देश्यों के लिए संपर्क फाउंडेशन की स्थापना की गई थी, उन उद्देश्यों को पूरा करने में अब तक फाउंडेशन के सदस्य सफल रहे हैं. संपर्क फाउंडेशन समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य को सार्थक कर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि विज्ञान और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर हम कम ऊर्जा के साथ ज्यादा काम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: बदरीनाथ में क्यूआर कोड मामले की जांच के लिए टीम गठित, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget