एक्सप्लोरर

बिकरु कांड: विकास दुबे का साथी बदमाश लालू गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

एसटीएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बिकरू गांव के रहने वाले लालू को सोमवार को कर्वी थाना क्षेत्र स्थित परिक्रमा मोड पर गिरफ्तार किया गया. एसटीएफ के मुताबिक, लालू यहां भेष बदलकर रह रहा था.

लखनऊ. कानपुर के बिकरु हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. बिकरु कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात विकास दुबे के साथी बाल गोविंद उर्फ लालू को चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया. लालू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. लालू बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल है. एसटीएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बिकरू गांव के रहने वाले लालू को सोमवार को कर्वी थाना क्षेत्र स्थित परिक्रमा मोड पर गिरफ्तार किया गया. एसटीएफ के मुताबिक, लालू यहां भेष बदलकर रह रहा था.

बिकरु हत्याकांड में शामिल था लालू एसटीएफ के मुताबिक, लालू ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. लालू ने कबूल किया है कि वह विकास दुबे के उन साथियों में शामिल है जिन्होंने दो जुलाई की रात को बिकरु गांव में हमला करके आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि शुरुआत में लालू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने बिकरू कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

लालू ने बताया कि मोहिनी निवादा निवासी उसके दामाद विनीत शुक्ला का जादेपुर गासा के रहने वाले राहुल तिवारी नाम के एक शख्स के साथ विवाद चल रहा था. तिवारी ने इस मामले में विकास दुबे और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने वारदात वाली रात को दुबे के घर पर दबिश दी थी, जिसके बाद हुए हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये.

उमाकांत के सरेंडर के बाद लालू की गिरफ्तारी लालू की गिरफ्तारी विकास दुबे के एक अन्य साथी उमाकांत उर्फ गुड्डन द्वारा आत्मसमर्पण किये जाने के बाद हुई है. इससे पहले, दयाशंकर अग्निहोत्री, श्यामू बाजपेयी, शशिकांत, मोनू और शिवम दुबे समेत कई अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं. वहीं, बिकरु कांड मामले में विकास दुबे और उसके साथी प्रभात मिश्रा, अमर दुबे, बउवा दुबे, प्रेम कुमार पाण्डेय और अतुल दुबे पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

बिकरु कांड: विकास दुबे के साथी बदमाश उमाकांत ने किया सरेंडर, एनकाउंटर के डर से था परेशान

Kanpur Encounter: वायरल वीडियो में बोलीं शशिकांत की मां, विनय तिवारी ने करवाई पुलिसकर्मियों की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget