एक्सप्लोरर

मथुरा में दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे की हत्या, फिर शव को काटने का किया प्रयास

मथुरा में दिनदहाड़े दो युवकों ने एक 6 साल के बच्चे की हत्या कर दी और फिर उसके शव को काटने का प्रयास किया। जब एक महिला की इसपर निगाह पड़ी तो वे मौके से फरार हो गए।

मथुरा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से 6 साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गुरुवार को दो युवकों ने एब बच्चे को मौत के घाट उतार दिया और फिर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने का प्रयास किया। दिनदहाड़े हुई इस घटना पर एक महिला की निगाह पड़ी तो हत्यारे शव को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना हाईवे अंतर्गत शंकर पुरी कालोनी निवासी जयप्रकाश की पत्नी गुरुवार दोपहर अपने बड़े बेटे को स्कूल से लेने के लिए गई थी और छह वर्षीय छोटे बेटे योगेश गोला उर्फ कृष्णा को वह घर छोड़ गई थी। जब वह वापस लौटीं, तो उसे योगेश घर पर नहीं मिला। बच्चे के घर पर न होने के कारण सभी लोग परेशान होकर उसे ढूंढ़ने लगे।

उन्होंने बताया कि परिजनों को घर से करीब 500 मीटर दूर काफी भीड़ लगी हुई दिखी। उन्होंने वहां जाकर देखा तो मासूम योगेश का शव वहां पड़ा हुआ था। शव देखते ही योगेश की मां बेहोश होकर गिर गई। मासूम बच्चे का शव सबसे पहले देखने वाली प्रत्यक्षदर्शी महिला मल्लो देवी ने बताया कि वह दोपहर के समय वहां से गुजर रही थी। इस दौरान उसने बाइक सवार दो युवकों को देखा, जो योगेश के शव को काटने का प्रयास कर रहे थे। महिला के शोर मचाने पर वे शव छोड़कर भाग खड़े हुए। उन युवकों के पास हथियार भी थे।

बच्चा राजमार्ग स्थित बाबा जयगुरुदेव बालक-बालिका विद्या मंदिर में पढ़ रहा था। आज वह किसी कारण स्कूल नहीं गया था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गुस्साए लोग हाईवे पर आ गए और बच्चे का शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। थोड़ी ही देर में हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी अशोक मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह आदि अधिकारियों ने जाम लगा रहे लोगों को सात दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ें:

विदेशी महिला को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली मुथरा: लूटकांड में मां-बेटी को ट्रेन से फेंकने वाले गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार, सरगना फरार धारा 370 पर फैसले के बाद मथुरा में अलर्ट, आला अफसर खुद सड़कों पर उतरकर ले रहे सुरक्षा जायजा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget