एक्सप्लोरर

यूपी में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन, मेरठ व कानपुर समेत कई जिलों में भारी बवाल; 6 लोगों की मौत

नमाज के बाद ही बड़ी संख्या में लोग परेड चौराहे के पास जमा हो गए थे। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

लखनऊ, एबीपी गंगा। प्रदेश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए। अलग-अलग जगहों पर हिंसा के दौरान 6 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा बवाल की खबरें कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बहराइच और गोरखपुर से आई हैं। कानपुर के बाबूपुरवा में प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल मचाया। यहां उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

नमाज के बाद ही बड़ी संख्या में लोग परेड चौराहे के पास जमा हो गए थे। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया और बाइकों में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। गोलीबारी में 9 लोग घायल हो गए जिसमें कुछ की हालत गंभीर है। एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

मेरठ में तीन लोगों की मौत लिसाड़ी गेट इलाके में मेरठ-हापुड़ मार्ग पर जुमे की नमाज के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। बेकाबू भीड़ ने सड़क से गुजर रहे वाहनों के साथ-साथ पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाते हुए जमकर पथराव किया। इतना ही नही भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। फायरिंग के दौरान जिले में तीन युवको की मौत हो गई है। मृतकों का नाम आशिफ, जहगीर और मोसीन था। हालांकि इन मौतों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। 23 सितंबर तक के लिए सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं, इंटरनेट सेवाएं शनिवार शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी। यूपी में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन, मेरठ व कानपुर समेत कई जिलों में भारी बवाल; 6 लोगों की मौत

फिरोजाबाद में पथराव व फायरिंग जारी फिरोजाबाद में भी भारी बवाल हुआ है। आक्रोषित लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। भीड़ इतनी आक्रोशित हो गई कि उन्होंने थाना रसूलपुर इलाके के नाल बंद चौकी में ही आग लगा दी। लोगों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ भी की और बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस की फायरिंग में कुछ आम लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक ही हालत गंभीर है। यूपी में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन, मेरठ व कानपुर समेत कई जिलों में भारी बवाल; 6 लोगों की मौत

इसके अलावा बुलंदशहर में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर भारी सुरक्षा बल मौजूद हैं। बहराइच में भी लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, गोरखपुर में उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में कॉलेज विवाद में छात्र की पिटाई से मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 की तलाश जारी
देहरादून में कॉलेज विवाद में छात्र की पिटाई से मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 की तलाश जारी
मुजफ्फरनगर में 27 साल के युवक की धारदार हथियार और गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध का है मामला
मुजफ्फरनगर में 27 साल के युवक की धारदार हथियार और गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध का है मामला
2029 लोकसभा चुनाव से पहले बदल जाएगा यूपी का सियासी नक्शा! सिर्फ 80 सीटों पर नहीं होंगे चुनाव, बढ़ेंगे 40 सांसद?
2029 लोकसभा चुनाव से पहले बदल जाएगा यूपी का सियासी नक्शा! सिर्फ 80 सीटों पर नहीं होंगे चुनाव, बढ़ेंगे 40 सांसद?
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में पुलिस का एक्शन, सपा नेता अंसार अहमद और बेटा हिरासत में
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में पुलिस का एक्शन, सपा नेता अंसार अहमद और बेटा हिरासत में

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
RBSE 5th 8th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं और 8वीं क्लास का रिजल्ट; यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स
RBSE 5th 8th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं और 8वीं क्लास का रिजल्ट; यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स
Rajasthan Board Results 2026: राजस्थान बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, अब नहीं मिलेगा ऑटोमैटिक प्रमोशन? जानें क्या हैं पास होने के नए नियम
राजस्थान बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, अब नहीं मिलेगा ऑटोमैटिक प्रमोशन? जानें क्या हैं पास होने के नए नियम
Embed widget