एक्सप्लोरर

सोनू निगम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बताया दूरदर्शी नेता

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद सिंगर सोनू निगम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. सोनू निगम ने कहा कि वो सीएम योगी के प्रशंसक हैं. उन्होंने राम मंदिर के लिए योगदान भी दिया.

लखनऊ: रविवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद सोमवार को बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की. सोनू निगम ने सीएम योगी को दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनकी सोच अच्छी है, इसलिए सबको उनसे जुड़ना चाहिए. सोनू निगम कल काशी विश्वनाथ बाबा का भी दर्शन करेंगे.

सीएम योगी के प्रशंसक हैं सोनू निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके प्रशंसक हैं. बॉलीवुड का प्रधान केंद्र तो मुंबई ही है लेकिन यदि यूपी में भी फिल्म की शूटिंग के रास्ते खुलेंगे तो ये और भी अच्छा होगा. सोनू निगम ने राम मंदिर के लिए आर्थिक योगदान भी दिया है.

रामलला के किए दर्शन सोनू निगम ने रामलला के दर्शन के बाद कहा कि ''उनकी काफी दिनों से अयोध्या आने की इच्छा थी. वो ज्यादातर दुबई और मुंबई में ही रहते हैं, इस बार ज्यादा समय तक मुंबई में रहना हुआ तो अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हो गया. उन्होंने कहा कि श्रीराम के दर्शन कर मन में शांति और आनंद का अनुभव हुआ है.

अयोध्या भारत का हृदय स्थल है सोनू निगम ने कहा कि, "भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या आकर अभिभूत हूं. अयोध्या भारत का हृदय स्थल है. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत की गरिमा का विषय है राम मंदिर सभी को जोड़ने का काम करेगा." सोनू निगम ने कहा कि मेरी भी इच्छा है कि राम मंदिर में एक ईंट रख दूं. वास्तव में ये मेरी ही नहीं समस्त भारतवासियों की इच्छा है कि वो राम मंदिर में अपना योगदान कर सकें.

रामलला के लिए बनाएंगे गाना सोनू निगम ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की कल्पना सदियों से अधूरी थी जो अब पूरी हो रही है. उन्होंने देश के लोगों से राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देने की भी अपील की. सोनू निगम ने रामलला के लिए गाना बनाने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही रामलला के लिए एक गाना भी बनाएंगे.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या: सिंगर सोनू निगम ने किए रामलला के दर्शन, बोले- राम मंदिर निर्माण में है ईंट रखने की इच्छा

वाराणसी: शिखर धवन के पक्षियों को दाना खिलाने पर विवाद, प्रशासन ने किया नाविक का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget