एक्सप्लोरर

Lockdown: प्रयागराज में फंसे हजारों मजदूर, सरकार से लगाई घर भेजने की गुहार

एक हजार की संख्या में फंसे मजदूरों में से ज्यादातर बिहार व पश्चिम बंगाल के हैं। इन्होने सरकार से घर तक भेजे जाने के इंतजाम किये जाने की गुहार लगाई है।

प्रयागराज, मो. मोईन। पूरे देश में लॉकडाउन होने और ट्रेनों-बसों व दूसरे साधनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। इस कारण प्रयागराज में भी बड़ी संख्या में मजदूर फंसे हुए हैं। साथ ही मजदूर अपने-अपने घरों को भी नहीं जा पा रहे हैं। प्रयागराज में फलों और सब्जियों की सबसे बड़ी मंडी मुंडेरा में इन दिनों कारोबार न के बराबर हो रहा है। पिछले 6 दिनों में यहां का कारोबार सिमटकर महज 10 फीसदी रह गया है। यहां काम करने वाले एक हजार से ज्यादा मजदूर खाली बैठे हैं। काम नहीं होने से अब यह अपने घरों को वापस लौटना चाहते हैं, लेकिन ट्रेन व बसें नहीं चलने से यहीं फंसकर रह गए हैं। इनके सामने अब दो वक्त की रोटी का भी संकट पैदा होने लगा है। तकरीबन एक हजार की संख्या में फंसे मजदूरों में से ज्यादातर बिहार व पश्चिम बंगाल के हैं। इन्होने सरकार से घर तक भेजे जाने के इंतजाम किये जाने की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि मुंडेरा मंडी से आस-पास के कई जिलों में फल व सब्जियों की सप्लाई होती है। जनता कर्फ्यू व लॉकडाउन की वजह से यहां इन दिनों किसान नहीं आ पा रहे हैं। फुटकर दुकानदारों की संख्या भी काफी कम है, लिहाजा भीड़ से पूरे वक्त गुलजार रहने वाली इस मुंडेरा मंडी में सन्नाटा पसरा रहता है। काम नहीं होने से यहां के मजदूर भी बेरोजगार हो गए हैं। इनके पास काम नहीं है और न ही अगले एक महीने तक कोई रोजगार मिलने की उम्मीद है।

यहां खाने -पीने के सामानों की कीमत भी दोगुनी तक हो गई है, लिहाजा इन्हे दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी से किसी तरह घर भेजे जाने की गुहार लगाई है। इनका कहना है कि धीरे-धीरे उनकी जमा पूंजी भी खत्म हो रही है और मुश्किल वक्त में उन्हें घर की याद भी सता रही है। उनके लिए एक-एक पल भारी पड़ रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
श्रीराम मंदिर के लिए गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने जीवन किया समर्पित, बोले- CM योगी
श्रीराम मंदिर के लिए गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने जीवन किया समर्पित, बोले- CM योगी
कुशीनगर: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार का अभियान तेज, राहत-बचाव दल तैनात
कुशीनगर: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार का अभियान तेज, राहत-बचाव दल तैनात

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget