एक्सप्लोरर

इस पेड़ की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं 500 से अधिक जवान, नष्ट करने के लिए हो चुका है आतंकी हमला

इस पीपल के पेड़ पर पहरा इतना कड़ा होता है कि यहां वृक्ष के आस-पास जवानों की मंजूरी के बगैर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। इसकी टहनियां इतनी विशाल हैं कि इसे लोहे के 13 पिलर के सहारे खड़ा किया गया है।

राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री या अन्य नेताओं की सुरक्षा में पुलिस या अन्य सुरक्षा बल तैनात हों, यह तो समझ में आता है, लेकिन किसी पेड़ को 24 घंटे सुरक्षा दी जाए तो यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है। बोधगया में महाबोधि मंदिर स्थित महाबोधि पीपल के पेड़ की सुरक्षा में 24 घंटे 530 जवान लगे रहते हैं।

बौद्ध धर्मावलंबियों की आस्था का यह सबसे बड़ा केंद्र है। बोधिवृक्ष 2653 साल पुराना है। महाबोधि पीपल के पेड़ का पहरा इतना कड़ा होता है कि इस पवित्र वृक्ष के आस-पास जवानों की मंजूरी के बगैर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। मंदिर और बोधिवृक्ष की सुरक्षा में बिहार मिलिट्री पुलिस की चार कंपनी को लगाया गया है। एक कंपनी में 120 जवान तैनात होते हैं। इसके साथ जिला पुलिस बल के भी 50 जवान तैनात रहते हैं।

यहीं हुई थी ज्ञान की प्राप्ति सुरक्षा की मॉनिटरिंग करने के लिए एक डीएसपी और एक इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही एक दर्जन सहायक पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। कहा जाता है कि ईसा से 531 साल पहले राजकुमार सिद्धार्थ को इसी बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसलिए इसे बोधिवृक्ष (ज्ञान का वृक्ष) कहा गया। बोधिवृक्ष की टहनियां इतनी विशाल हैं कि इसे लोहे के 13 पिलर के सहारे खड़ा किया गया है।

इस पेड़ की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं 500 से अधिक जवान, नष्ट करने के लिए हो चुका है आतंकी हमला

कई बार आया संकट इस वृक्ष को काटने का पहला प्रयास सम्राट अशोक की पत्नी तिस्सरक्षिता ने कलिंग युद्ध के पश्चात निजी स्वार्थों के चलते किया था, लेकिन उसका यह प्रयास विफल रहा और वृक्ष एक बार फिर लहलहा उठा। फिर सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपने बेटे महेन्द्र और बेटी संघमित्रा को बोधिवृक्ष की टहनियां देकर श्रीलंका भेजा। श्रीलंका के अनुराधापुरम में जाकर बोधिवृक्ष टहनी को लगाया गया। वहां यह पेड़ आज भी मौजूद है।

नुकसान पहुंचाने की कोशिश बोधिवृक्ष की चौथी पीढ़ी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास 7 जुलाई 2013 में आतंकियों ने बम धमाका करके किया। आतंकियों ने 9 सीरियल धमाके करके पूरे महाबोधि मंदिर को लहुलूहान करने की नापाक कोशिश की थी। लेकिन उनका यह प्रयास विफल रहा। आतंकी हमले के बाद से बोधिवृक्ष को सुरक्षा में जवानों का पहरा लगा दिया।

इस पेड़ की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं 500 से अधिक जवान, नष्ट करने के लिए हो चुका है आतंकी हमला

वैज्ञानिक रखते हैं सेहत का ध्यान ऐतिहासिक और पौराणिक बोधिवृक्ष की देखरेख महाबोधि मंदिर प्रबन्धकारिणी समिति के जिम्मे है। इसे हरा-भरा रखने के लिए देहरादून वन अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक साल में चार बार स्वास्थ्य जांच करने आते हैं। पेड़ स्वस्थ है या नहीं, इसकी जांच के बाद उसी आधार पर इलाज होता है। वृक्ष को पोषक तत्व देने के लिए मिनरल्स का लेप और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, सगाई का वीडियो वायरल
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, हुई सगाई
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 'सर सैयद डे' की तैयारी, देश-विदेश से आएंगे मेहमान
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 'सर सैयद डे' की तैयारी, देश-विदेश से आएंगे मेहमान

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget