एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक धारा 144 लागू, जानें- क्या है बड़ी वजह?

Gautam Buddh Nagar: पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी धार्मिक गुरुओं से सुझाव भी मांगे गए और संबंधित अधिकारीगण को उनका सहयोग प्राप्त करते रहने हेतु निर्देशित किया गया जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे.

Section 144 imposed in Noida: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddh Nagar) में 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी गई है. कानून व्यवस्था बनाए रखने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोरोना नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 के ऑडिटोरियम में सभी धर्मों के गुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग की है. मीटिंग में पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी धर्म गुरुओं/संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने, अपने-अपने धर्म के लोगों के साथ गोष्ठी कर उनको आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए बताया गया.

प्रमुख धार्मिक स्थलों के आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने, साथ ही यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने का प्रयास करता है, तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को देने के लिए निर्देश दिया गया है. पुलिस कमिश्नर द्वारा बताया गया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी.

पुलिस कमिश्नर ने दिए ये निर्देश
पुलिस कमिश्नर द्वारा धार्मिक गुरुओं/संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद के दौरान उनसे उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया और बताया गया कि कोई भी परेशानी होने पर तुरंत संबंधित पुलिस अधिकारीगण व अपने नजदीकी थाने पर सूचना दें, जिससे तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके. पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी पुलिस अधिकारीगण को धार्मिक गुरुओं/संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर अपने अपने संपर्क नंबर साझा करने, अन्य विभाग के अधिकारीगण के साथ मीटिंग करके त्यौहारों से पूर्व ही सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने, होलिका दहन के स्थानों का निरीक्षण कर वहां से बिजली के तार हटवाने व अन्य सावधानियां बरतने हेतु निर्देशित किया गया.

BJP सांसद सुब्रत पाठक बोले- विकास दुबे नहीं बचा तो ये भी नहीं बचेंगे, अतीक अहमद की गाड़ी पलट जाए तो...

पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी धार्मिक गुरुओं/संभ्रांत व्यक्तियों से सुझाव भी मांगे गए और संबंधित अधिकारीगण को उनका सहयोग प्राप्त करते रहने हेतु निर्देशित किया गया जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग अपने-अपने त्योहार शांति पूर्व ढंग से मना सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget