एक्सप्लोरर

Sanatan Dharma: कमल हासन ने किया स्टालिन के बयान का बचाव तो भड़के परमहंस आचार्य, अभद्र टिप्पणी कर बोले- 'बख्शा नहीं जाएगा'

Sanatan Dharma Row: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का बचाव करने पर परमहंस आचार्य ने लोगों के साथ मिलकर कमल हासन की तस्वीर को सड़क पर रख कुचला और इस दौरान अभद्र टिप्पणी भी की.

UP News: तमिलनाडु (Tamilnadu) के खेल और युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के समर्थन में खड़े होते दिख रहे अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) भी अब साधु-संतों के निशाने पर आ गए हैं. उदयनिधि स्टालिन की उनके बयानों को लेकर आलोचना के बीच कमल हासन ने दो दिनों पहले कहा था कि एक युवा बच्चों को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि उसने सनातन धर्म के बारे में बात की थी. इसे लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में तपस्वी छावनी के जगदगुरु परमहंस आचार्य (Paramhans Acharya) ने अब कमल हासन के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है.

परमहंस आचार्य ने लोगों के साथ मिलकर कमल हासन की तस्वीर को सड़क पर रख कुचला और इस दौरान अभद्र टिप्पणी भी की. परमहंस आचार्य ने कहा, "कमल हासन की मां, बहन और पत्नी का अगर उदयनिधि स्टालिन रेप कर देते तो भी क्या वे कहते कि छोटा बच्चा है. मैं कमल हासन से पूछना चाहता हूं कि छोटा बच्चा है तो क्या हुआ नाबालिग है, अगर वह नाबालिग है तो विधायक कैसे बन गया और मंत्रालय कैसे मिल गया?"

'अपराधी का सपोर्ट करना भी अपराध'

आचार्य ने आगे कहा कि अगर बच्चा है तो समझाइए कि वह अपने बयान को वापस ले ले और क्षमा मांग ले, जिस तरह से कमल हासन उसका बचाव कर रहे हैं, यह साबित करता है कि वे भी कहीं न कहीं से सनातन धर्म के विरोध में उसका सपोर्ट कर रहे हैं, क्योंकि अपराधी का सपोर्ट करना भी अपराध ही है. सनातन धर्म के अपराधी का यदि कोई सपोर्ट करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा.

हम सब का सम्मान करते हैं- परमहंस आचार्य

तपस्वी छावनी के जगदगुरु ने कहा कि हम सब का सम्मान करते हैं लेकिन सनातन धर्म को समाप्त करने की कोई चुनौती दे और कोई बच्चा बताकर उसका बचाव करें तो उसको भी छोड़ा नहीं जाएगा, इसलिए हमने कमल हासन का पोस्टर सड़क पर चिपकाया और पैर से कुचला है. तमाम लोगों ने पैरों से कुचला है.

परमहंस आचार्य ने किया था ये एलान

उदयनिधि स्टालिन का गला काटने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा के बाद परमहंस आचार्य पर तमिलनाडु में मुकदमे दर्ज कराए गए थे. इसके जवाब में परमहंस आचार्य ने कहा था कि यह तो क्रिया की प्रतिक्रिया थी. उदयनिधि स्टालिन ने सनातन समाज के लोगों की हत्या की बात की थी इसलिए उन्होंने उनकी हत्या की बात की थी और इनाम घोषित किया था. फिलहाल परमहंस आचार्य कमल हासन के परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी से मुश्किल में फंस सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Ramesh Bidhuri Remark: निशिकांत दुबे के आरोपों पर BSP सांसद दानिश अली का बड़ा दावा, बोले- 'मेरी हत्या करना चाहते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget