एक्सप्लोरर

Sambhal News: स्कूल में मोबाइल पर गेम खेलना शिक्षक को पड़ा भारी, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Sambhal Today News: संभल जिलाधिकारी ने आज एक स्कूल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एक शिक्षक का फोन भी चेक किया तो उनके मोबाइल में दो घंटे गेम खेलने का डाटा मिला.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश में इस समय शिक्षकों के ऑनलाइन डिजिटल अटेंडेंस को लेकर रार मची हुई है. इस बीच यूपी के संभल में जिला अधिकारी ने एक स्कूल में औचक निरीक्षण किया तो स्कूल में एक शिक्षक का डिजिटल वेलबींग चेक किया तो उनके मोबाइल में 2 घंटे गेम खेलने का डाटा और एक घंटा अन्य सोशल साइट्स पर सफरिंग का डाटा मोबाइल में मिला. यानी स्कूल में पढ़ाई के समय शिक्षक मोबाइल पर 2 घंटा खेम खेल रहे थे और एक घंटा इंटरनेट सफरिंग में गुजार रहे थे.

सुबह 8 बजे से 2 बजे के बीच का यह डाटा रिकॉर्ड जिला अधिकारी को निरीक्षण के दौरान मिला, जिसके बाद शिक्षा को बीएसए ने डीएम के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा भी स्कूल में शिक्षकों के काम में कई त्रुटियां पकड़ी गई. संभल के जिलाधिकारी राजेन्द्र पैंसिया कम्पोजिट विद्यालय शरीफपुर विकासखंड संभल का अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे.

संभल जिलाअधिकारी ने चेक किया फोन

जहां विभागीय एप्स की जानकारी देते हुए सभी टीचरों का डिजिटल मोबाइल भी चेक कर लिया. एक टीचर प्रेम गोयल के मोबाइल से स्कूल टाइम में गेम खेलने का डाटा सबूत के साथ मिल गया. डीएम का कहना था कि सरकार आप को सैलरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए देती है अगर आप यह भी काम ईमानदारी से नहीं करेंगे तो क्या फायदा. कैसे हमारी शिक्षा का स्तर स्कूलों में सुधरेगा.

संभल की बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के औचक निरीक्षण में शिक्षक प्रेम गोयल मोबाइल पर गेम खेलते हुए पाए गए और अन्य एप्स पर भी सफरिंग एक घंटा करने का डाटा मिला. जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षक प्रेम गोयल को निलंबित कर दिया गया है.

क्या बोलीं बेसिक शिक्षा अधिकारी? 

बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने कहा, ''मामला तब संज्ञान में आया जब इस मामले को लेकर संभल जिलाधिकारी ने खुद मुझको बताया. डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी  बताया कि आज मैं राजेन्द्र पैंसिया कम्पोजिट विद्यालय शरीफपुर विकासखंड संभल में गया और एक शिक्षक प्रेम गोयल मोबाइल पर गेम खेलते हुए पाया गया और इसको सज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया. 

अलका शर्मा  ने आगे बताया कि स्कूल में शिक्षा गेम का एप इस्तेमाल कर रहे थे. साथ ही ज़िलाधिकारी ने जब बच्चों की कॉपियां चेक की तो एक पेज में लगभग 20 गलतियां मिली.''

ये भी पढ़ें: संगीत से संवरेगा भविष्य? पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर कानपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget