एक्सप्लोरर

UP: संभल में फिर गरजा बुलडोजर, मंदिर और 10 दुकानों सहित अवैध निर्माण ध्वस्त

Sambhal News: संभल में फिर प्रशासन का बुलडोजर चला है. बहजोई कस्बे के इस्लाम नगर चौराहे पर प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया और आगरा-मुरादाबाद हाईवे के किनारे स्थित अवैध निर्माण हटाया.

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बार फिर बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है. जिले के बहजोई कस्बे के इस्लाम नगर चौराहे पर प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया और आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक मंदिर और 10 दुकानों सहित अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर हटा दिया. एक प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी. 

अधिकारी के मुताबिक, मंदिर की मूर्तियों को दूसरे मंदिर में सम्मान के साथ स्थानांतरित किया गया है. चंदौसी के उपजिलाधिकारी (SDM) विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार अभियान चलाया गया.

अधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री और प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए और जमीन को सार्वजनिक उपयोग में लाया जाना चाहिए. इस्लाम नगर चौराहा यह एक महत्वपूर्ण स्थान है. पहले भी कई नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया. आज कार्रवाई की गई." अभियान में स्थायी और अस्थायी संरचनाओं सहित लगभग 10 दुकानों को हटाया गया.

मंदिर में रखी मूर्तियों को दूसरी मंदिर में कराया शिफ्ट
मंदिर के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "हाईवे के किनारे एक छोटा मंदिर और उससे सटा हुआ एक कमरा बनाया गया था. स्थानीय निवासियों के साथ दो साल तक विचार-विमर्श के बाद, इसे दूसरी जगह ले जाने का फैसला किया गया. आज, ढांचे को हटा दिया गया और भगवान की मूर्ति को पूरे सम्मान के साथ क्षमायाचना करते हुए उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित करा नये मंदिर में स्थान दे दिया गया है."

प्रशासन ने कहा कि अभियान में साफ की गई जमीन का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं के अनुसार सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. आपको बता दें कि, इससे पहले भी संभल के आलम सराय गांव में सरकारी जमीन पर करीब 15 साल पहले अवैध रूप से कब्रिस्तान बनाकर कब्जा कर लिया गया था, जिस पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने जनगणना पर उठाए सवाल तो भड़के जगदंबिका पाल, बीजेपी सांसद बोले- सिर्फ गुमराह करने के लिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget