एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने जनगणना पर उठाए सवाल तो भड़के जगदंबिका पाल, बीजेपी सांसद बोले- सिर्फ गुमराह करने के लिए...

भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जनगणना के आंकड़ों को लेकर दी गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता ने दावा किया है कि अखिलेश, पिछड़े वर्ग के लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

पाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार का फैसला ऐतिहासिक है, स्वागत योग्य है. केंद्रीय गृह मंत्री ने न केवल जनगणना की घोषणा की बल्कि पूरा शेड्यूल भी दिया कि यह जनगणना कैसे होगी. ये आंकड़े हर घर से एकत्र किए जाएंगे. देश के 34 लाख कर्मचारी, अधिकारी ये काम करेंगे. जब इसको लेकर अधिसूचना जारी हो गई है, प्रक्रिया शुरू हो गई है, तो कांग्रेस को लगता है कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा.

उत्तर प्रदेश स्थित डुमरियागंज से बीजेपी सांसद ने कहा कि इसलिए चाहे वह जयराम रमेश हों या समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव हों वे सिर्फ देश के पिछड़े वर्ग को गुमराह करने के लिए कह रहे हैं कि हमें सतर्क रहना होगा, इसमें डेटा छिपाया जा सकता है. वह जो सवाल उठा रहे हैं, वह उनकी हताशा है.

सुधांशु त्रिवेदी ने भी कांग्रेस से पूछे सवाल
उधर, कांग्रेस की आलोचना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि 'ओछे' कृत्य का सहारा लेकर विपक्षी पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज में भ्रम पैदा करना और सत्ता हासिल करना है. उन्होंने कहा कि चूंकि कांग्रेस को अपना उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है, इसलिए वह 'मिथ्या बातें, छल और झूठ' फैलाने पर उतर आई है.

नोएडा में चार पहिया चालकों की दादागिरी जारी, अब कार चढ़ाकर युवक के पैर तोड़े, आरोपी गिरफ्तार

त्रिवेदी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जनगणना के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक मूल्यांकन और जाति जनगणना भी कराई जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया, 'कांग्रेस की दृष्टि संकीर्ण और सीमित है, बल्कि कहना चाहिए कि उनकी सोच एक दुर्भावनापूर्ण एजेंडे से प्रेरित है. इसी कारण वे मोदी सरकार द्वारा जनगणना कराने के फैसले में जो स्पष्ट रूप से बताया गया है, उसे देखने में असमर्थ हैं.' 

कांग्रेस ने क्या कहा था?
बता दें कांग्रेस ने 16वीं जनगणना पर सरकार की अधिसूचना को ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ करार देते हुए सोमवार को कहा था कि सरकार इस प्रक्रिया में जाति को शामिल करने के मुद्दे पर कुछ नहीं कह रही है. साथ ही, कांग्रेस ने पूछा कि क्या यह सरकार अपने रुख से पलट गयी है? राजपत्र अधिसूचना में जातिगत गणना का कोई उल्लेख नहीं होने के बारे में कुछ भ्रामक सूचनाएं फैलाए जाने पर गृह मंत्रालय ने बाद में जोर देकर कहा कि 2027 की जनगणना में जाति गणना शामिल की जाएगी. 

वहीं सपा चीफ अखिलेश ने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि बीजेपी के आंकड़ों पर भरोसा नहीं है. इसलिए लोग सतर्क और सावधान रहें कि कहीं गलत डाटा न आ जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
अजित पवार गुट में नया विवाद, NCP चीफ के पद से सुनेत्रा पवार की होगी विदाई?
अजित पवार गुट में नया विवाद, NCP चीफ के पद से सुनेत्रा पवार की होगी विदाई?
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Career Options After 12th Arts: आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
Embed widget