एक्सप्लोरर

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, फिर खुद जहर पीकर की आत्महत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर एसिड अटैक कर घायल कर दिया और खुद भी जहर पीकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Sambhal News: संभल में पति-पत्नी का विवाद इस कदर बढ़ा की पति ने पत्नी के ऊपर एसिड अटैक कर दिया. पत्नी 60% से अधिक घायल हुई तो परिजन जिला अस्पताल लेकर आए. इस बीच घबराए पति रिजवान ने जब पत्नी की हालत खराब देखी तो उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. दोनो की शादी को 25 साल हो चुके हैं बच्चे जवान हैं. 

परिवार वालों के मुताबिक पत्नी फरजाना से पति रिज़वान अक्सर झगड़ता रहता था. फरजाना डॉक्टर से दवा लेने जाने के लिए घर से निकल रही थी. तभी रिजवान घर आ गया. रिजवान ने पत्नी फरजाना पर बोतल में लाया गया एसिड उड़ेल दिया. एसिड के शरीर पर गिरने से फरजाना गंभीर रुप से झुलस गई. चीखती चिल्लाती फरजाना दौड़कर अपने जेठ अरमान के घर पहुंची. आनन फानन में अरमान ने उपचार के लिए फरजाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल लाते समय तेजाब से अरमान के कपड़े भी जल गए. 

पति ने जहरीला पदार्थ पीकर दी जान
इस घटना के एक  घंटा बाद रिजवान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजनों ने उपचार के लिए रिजवान को भी जिला अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर संभल के एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी श्रीश चंद्र सहित आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर रिजवान व फरजाना को हायर सेंटर रेफर कर दिया. इस बीच रिजवान की मौत हो गई.

एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि फरजाना के भाई की तहरीर पर फरजाना के पति रिजवान, ननद राना, शाहना और देवर अंजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पति-पत्नी में पति के काम को लेकर विवाद रहता था. पत्नी अक्सर कहती थी घर से बाहर निकालो, काम कर लो. रिजवान मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पेट पालता था. घर में पैसे की तंगी के हालात बनी रहती थे. पत्नी रोजाना मजदूरी कर पैसा कमाकर लाने को कहती थी. यही बात पर घर में कलह की वजह बनी थी.

आर्थिक तंगी से परेशान था परिवार
एसिड अटैक से झुलसी फरजाना ने जिला अस्पताल में बताया कि पति एक दिन मेहनत मजदूरी करने के बाद कई दिन छुट्टी कर घर पर ही रहते थे. घर का खर्च नहीं चल पाता था तो वह रोजाना मजदूरी पर जाने की बात पति से कहती थी. इसी बात को लेकर वह नाराज हो जाते थे और उसके साथ मारपीट करते थे. फरजाना ने कहा कि  वह दवा लेने जा रही थी तभी पति रिजवान आये और उसे थप्पड़ मारने के बाद अचानक बोतल का ढक्कन खोलकर उसके ऊपर एसिड फेंक दिया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर में अखिलेश यादव, प्रियंका और मायावती रणनीति को देंगी धार, 29 मई योगी-शाह की जोड़ी दिखाएगी दम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget