एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर में अखिलेश यादव, प्रियंका और मायावती रणनीति को देंगी धार, 29 मई योगी-शाह की जोड़ी दिखाएगी दम

UP Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर में 25 मई यानी शनिवार को अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और मायावती जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके अलावा 29 मई को सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह रैली करेंगे.

UP Lok Sabha Chunav 2024: गोरखपुर में देश के सियासी दिग्गज रोड शो और जनसभा कर अंतिम चरण के चुनाव को धार देने के लिए जुटेंगे. गोरखपुर सदर से भाजपा प्रत्‍याशी रविकिशन के प्रचार को गति देने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 29 मई को रोड शो करेंगे. वहीं 25 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा होगी. 25 मई को ही सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की पूर्व राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की संयुक्‍त जनसभा होगी. इसके लिए सभी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं.
 
गोरखपुर की दो लोकसभा सीटों गोरखपुर सदर और बांसगांव पर प्रत्‍याशियों को जिताने के लिए राष्‍ट्रीय दलों ने जोर-आजमाइश शुरू कर दी है. पूर्वी यूपी की राजनीति की धुरी और वीआईपी सीट मानी जाने वाले गोरखपुर सदर पर सभी की नजर है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और गोरक्षपीठ की मानी जाने वाली सीट पर कशमकश जारी है. गृहमंत्री अमित शाह और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 29 मई को शाम 4 बजे गोरखपुर के टाउनहाल से घोषकंपनी होते हुए रेती रोड होते हुए रोड शो करेंगे. रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी-जान से जुट गए हैं. सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए जा रहे हैं. रोड शो को भव्‍य बनाने के लिए रूट का सुंदरीकरण भी किया जा रहा है. इसके साथ ही रास्‍ते में आने वाले पोल और तारों को भी दुरुस्‍त करने की प्रक्रिया चल रही है.

यूपी में सपा और कांग्रेस ने क्यों नहीं जारी किया संयुक्त मैनिफेस्टो? प्रियंका गांधी ने बताई रणनीति

25 मई को सपा-बसपा और कांग्रेस का कार्यक्रम
बसपा सु्प्रीमो मायावती 25 मई को अपराह्न 12.30 बजे गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में भव्‍य जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके लिए भव्‍य पंडाल तैयार किया जा रहा है. मायावती की जनसभा को भव्‍य बनाने के लिए जर्मन हैंगर पंडाल लगाया गया है. भव्‍य मंच भी बनकर तैयार हो गया है. मायावती बसपा से गोरखपुर सदर से प्रत्‍याशी जावेद सिमनानी के पक्ष में जनसभा करने के लिए आ रही हैं. तो वहीं 25 मई को अपराह्न 1 बजकर 55 मिनट पर सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की पूर्व राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सहारा स्‍टेट ग्राउंड में पहुंचेंगे. यहां पर गोरखपुर सदर से गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी काजल निषाद और बांसगांव लोकसभा से गठबंधन से कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद के पक्ष में भव्‍य जनसभा होगी. इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.  

गोरखपुर में देश की तीन बड़ी पार्टियों सपा-कांग्रेस और बसपा के सियासी दिग्‍गज 25 मई को दो अलग-अलग जनसभा के माध्‍यम से अपने प्रत्‍याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे. तो वहीं भाजपा को महंगाई, बेरोजगारी और अन्‍य मुद्दों पर घेर कर वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश भी करेंगे. यूपी 14 लोकसभा सीटों पर जहां 25 मई को मतदान होगा. तो वहीं 7वें और अंतिम चरण की बची हुई सीटों को अपने पाले में करने के लिए ये दो बड़ी रैलियां और रोड शो भी हो रहा है. पूर्वी यूपी के गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की सियासी धुरी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का गढ़ कहे जाने वाले गोरखपुर को ही माना जाता है. ऐसे में सियासी दिग्‍गज अंतिम चरण में कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं. सातवें चरण के चुनाव को सफल बनाने और अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए सपा-कांग्रेस और बसपा की  रैली और भाजपा का रोड शो काफी अहम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं
Delhi: 'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget