एक्सप्लोरर

UP Politics: 'इस क्रूर सरकार को हटाना जरूरी है...' सपा नेता शिवपाल यादव ने बोला बीजेपी पर तीखा हमला

UP Politics: लखीमपुर में चल रहे समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को शिवपाल यादव पहुंचे और कार्यकर्ताओं में जोश भरा, उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की.

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में सपा महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव (Losabha Election 2024) को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा. इसके दौरान उनके साथ सपा के तमाम पदाधिकारियों समेत प्रदेशअध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) और आनंद भदौरिया भी मौजूद रहे. इस शिविर में शिवपाल ने कहा कि इस क्रूर सरकार को हटाना है. 

शिवपाल यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, जिसका प्रमुख व्यक्ति बड़ी कुर्सी पर बैठा हो और सबसे नीचे अगर मजदूरी भी करने वाला है तो उसमें अंतर नहीं होना चाहिए, लेकिन आज यह देखने को मिल रहा है कि सरकार ने कहा था, किसान की आय दोगुनी कर देंगे लेकिन हुआ नहीं. किसान के बेटे है, मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग हैं क्या इनकी आय बढ़ी उल्टा कम और होती चली गई. ये लोग ढोंग करने का काम कर रहे हैं, यह लोग झूठी ट्रेनिंग लेते हैं, बीजेपी के लोगों ने झूठ बोल-बोलकर देख को बहुत पीछे कर दिया. 

सपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

शिवपाल यादव ने कहा कि अपनी बातों को जनता तक पहुंचाएं, किसी से डरने की जरूरत नहीं है. जहां पर भी अत्याचार-अन्याय हो वहां समाजवादियों की आवाज पहुंचनी चाहिए. समाजवादियों का तो कल्चर रहा है जहां पर अन्याय हो वहां पर खड़े हो जाती थी वहीं पर धरना प्रदर्शन किया करते थे. कुछ दिनों से ये बंद हो गया है इस वजह से जुल्म और बढ़ गया है, लेकिन इस जुर्म से अब डरना नहीं है. पहले हल्ला बोलने का नारा लगता था लेकिन इस बार नहीं लगा है अब लगना चाहिए. समाजवादियों को हल्ला बोलना चाहिए. 

शिवपाल बोले- इस क्रूर सरकार को हटना है

शिवपाल यादव ने कहा, यह लोग झूठ बोलेंगे, यह इतनी क्रूर सरकार है इतना अत्याचार इतने अन्याय हैं, हम लोग क्या सुनते रहेंगे. इतने लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए गए हैं, अधिकारियों के बल पर इतनी बेईमानी खुलेआम हो रही है और संविधान की कसम खाते हैं भगवान की कसम खाते हैं सब झूठ बोलते हैं, चुनाव में बेईमानी करते हैं इतना झूठ बोलकर इन लोगों ने देश का नुकसान किया है. 2024 में बीजेपी को हटाना बहुत जरूरी हो गया है. केवल समाजवादी पार्टी ही बीजेपी को हटा सकती है. अब हम लोग बैठेंगे नहीं यह लो ग बहुत ड्रामा करते हैं. 

शिवपाल यादव ने कहा, बीजेपी को हमने बहुत नजदीक से देखा है, यह किसी के नहीं हमने 6 साल में इनको बहुत नजदीक से देखा है. जितने भी लोग जा रहे हैं इसमें सभी वापस आएंगे. 2022 के लिए बहुत प्रयास किया था. भारतीय जनता पार्टी के लोग आपस में लड़ा कर तोड़ते हैं, लेकिन हमने फैसला लिया और डिंपल जीत गईं, हम सब लोग एक हो गए. समाजवादियों को एक होना पड़ेगा. एक होकर इन बेईमानों को हटाना है. अब निकलेंगे हम चाहे जिम्मेदारी मिले या ना मिले अब स्वयं हम निकलेंगे अभी तक तो इंतजार किया है लेकिन अब निकल पड़ेंगे. मनोबल बड़ा करके इन बेईमानों को हटाएं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: BJP सांसद हेमा मालिनी बोलीं- 'अगला चुनाव मथुरा से ही लडूंगी, अन्‍य सीट से लड़ने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget