एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में होगा सपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, पार्टी मुखिया अखिलेश यादव देंगे जीत का मंत्र

2022 में यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में समाजवादी पार्टी जुट गई है. इस कड़ी में सपा मुरादाबाद में कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन आयोजित करने जा रही है. इसके जरिये पार्टी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के बारे में बताएंगे.

मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 और 12 मार्च को मुरादाबाद में सपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे. मुरादाबाद मण्डल के पांच जनपदों के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में 10 मार्च से शुरू होने जा रहा है और 12 मार्च को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संबोधन के बाद इसका समापन होगा. मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों की 27 विधान सभा सीटों से समाजवादी पार्टी ने हर सीट से 100 -100 कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में बुलाया है. जिसमे बूथ और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

सांसद एसटी हसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुरादाबाद मंडल में 6 लोकसभा सीटें हैं, जिनमे से तीन लोक सभा सीटों पर अभी सपा का कब्जा है. यूपी में मुरादाबाद मंडल ही ऐसा है, जहां समाजवादी पार्टी को पिछले लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें मिली थीं. मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ एसटी हसन को इस कार्यक्रम के लिए अखिलेश यादव ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी है. सपा सांसद ने बताया कि, अखिलेश यादव दो दिन और एक रात मुरादाबाद में ही रहेंगे और यहां सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे और उनके प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे.

तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे

सपा नेताओं के मुताबिक, इस कार्यक्रम में मुरादाबाद मंडल के रामपुर, संभल, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद पांचों जनपदों के लगभग तीन हजार सपा कार्यकर्ता शामिल होंगे . समाजवादी पार्टी अभी से यूपी के 2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों की तैयारी में जुट गयी है और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर तैयार कर रही है. सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और चुनावी मुद्दों की जानकारी देकर उन्हें चुनाव प्रचार में उतारा जायेगा ताकि वह जनता के बीच जाकर सपा के लिए काम करें. पार्टी जिला अध्यक्ष जयवीर यादव ने बताया कि, एक दो दिन में लिखित कार्यक्रम जारी हो जाएगा, मुरादाबाद के सपा नेता इस कार्यकर्ता सम्मलेन की तैयारियों में जुट गये हैं.

ये भी पढ़ें.

रविदास जयंती पर सियासी दलों को मायावती ने घेरा, कहा-स्वार्थ के लिए नाटकबाजी कर रही हैं पार्टियां

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डा अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget