एक्सप्लोरर

UP ByPolls के लिए 10 में से 7 सीटों पर सपा ने तय कर लिए कैंडिडेट! जानें- किसे कहां से मिल सकता है टिकट

UP By-Elections 2024 को लेकर तैयारियों का क्रम जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी खेमे से खबर है कि सपा ने 10 में से सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं.

UP By Polls 2024: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है. जानकारी के अनुसार सपा आलाकमान ने संभावित प्रत्याशियों को तैयारी में जुटने के निर्देश दे दिए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सपा अक्टूबर महीने के आखिरी हफ्ते में चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद आधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है.

लोकसभा चुनाव 2024 में करहल, मिल्कीपुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे नेता अब सांसद हो चुके हैं. उनके इस्तीफों के बाद यह सीट खाली हुई. वहीं सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा विधायक रहे इरफान सोलंकी के अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह सीट खाली हुई.

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी और कुंदरकी पर सपा ने जीत दर्ज की थी. वहीं खैर, गाजियाबाद और फूलपुर से भारतीय जनता पार्टी, मीरजापुर स्थित मझवां सीट निषाद पार्टी और मीरापुर विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल ने जाती हासिल की थी. 

इन लोगों को कैंडिडेट बना सकती है सपा!
जिन 10 सीटों पर चुनाव होना है उसमें करहल सीट से सपा ने पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अजीत कुमार, अंबडेकरनगर स्थित कटेहरी से छाया वर्मा, कुंदरकी से पूर्व विधायक रिजवान, मीरापुर से पूर्व विधायक कादिर राणा, सीसामऊ से इरफान सोलंकी की पत्नी को चुनाव लड़ाने की संभावना है. वहीं खैर में ओम पाल सिंह के नाम की चर्चा है. इसके अलावा गाजियाबाद, मझवां और फूलपुर सीट के लिए मंथन जारी है.

कटेहरी में छाया वर्मा, अंबेडकरनगर से मौजूदा सांसद लालजी वर्मा की बेटी हैं. वहीं मिल्कीपुर से संभावित सपा प्रत्याशी, फैजाबाद के मौजूदा एमपी अवधेश प्रसाद के बेटे हैं. इसके अलावा करहल से तेज प्रताप का यादव परिवार से रिश्ता है.

यूपी उपचुनाव: फूलपुर में सपा का टिकट पाने के लिए BJP से ज्यादा दावेदार, 50 से ज्यादा कर रहे दावा, देखें लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget