एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव के लिए करहल सीट पर सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, शिवपाल यादव ने किया ऐलान

UP By Election 2024: साल 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल से सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को हराकर जीत हासिल की है. इस चुनाव में अखिलेश यादव को 120284 वोट मिले थे.

UP By Polls 2024: लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सपा ने मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है. सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ऐलान करते हुए कहा है कि, करहल विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप यादव सपा के उम्मीदवार होंगे. पार्टी के अनुशासित सिपाही तेज प्रताप यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद भी हैं. बीते कई महीनों से इस विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता सियासी चर्चा के केंद्र में रही है.

करहल विधानसभा सीट सपा मुखिया अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद खाली हो गई थी. ऐसे में सपा ने यादव परिवार के अहम सदस्य तेज प्रताप यादव को चुनावी मैदान में उतारकर चुनावी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है. 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल से सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को हराकर जीत हासिल की है. इस चुनाव में अखिलेश यादव को 120284 वोट मिले जबकि एसपी सिंह बघेल को 59869 वोट मिले थे.

वहीं, सपा सांसद डिंपल यादव ने विधानसभा उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि लोगों ने मुद्दों के आधार पर परिवर्तन का मन बना लिया है. हमारी पार्टी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. हमें बहुत अच्छा परिणाम मिलने वाला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि किस पार्टी के हिस्से में कौन सी सीट जाएगी. अयोध्या में जनता ने समाजवादी पार्टी जो जिताने का काम किया है. ऐसे में मुझे लगता है कि लोग धर्म को राजनीति से दूर रखते हुए आम मुद्दों पर परिवर्तन चाहते हैं.

आपको बता दें कि गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, सीसामऊ, मझवां और फूलपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं. इनमें से नौ सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं. एक सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के कारण रिक्त हुई है.

Azamgarh: सैकड़ों महिलाओं को जुटाकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, तीन गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget