एक्सप्लोरर

30वें साल के प्रारंभ में हमें संकल्प पूर्ति का आनंद मिल रहा है-मोहन भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को याद किया. उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण की शुरुआत हो गई है, बहुत से ऐसे लोग हैं जो अब नहीं हैं लेकिन वे सूक्ष्म रूप से यहां उपस्थित हैं.

अयोध्या: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद बुधवार को कहा कि यह आनंद का क्षण है क्योंकि जो संकल्प लिया गया था, वह आज पूरा हुआ है. उन्होंने कहा, ''एक संकल्प लिया था और मुझे स्मरण है तब कि हमारे सरसंघचालक बाला साहब देवरस जी ने हमको कदम आगे बढ़ाने से पहले यह बात याद दिलाई थी कि बीस-तीस साल लगकर काम करना पड़ेगा और 30वें साल के प्रारंभ में हमको संकल्प पूर्ति का आनंद मिल रहा है.''

आडवाणी का जिक्र

अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा, 'अनेक लोगों ने बलिदान दिया है और वे सूक्ष्म रूप में यहां उपस्थित हैं, क्योंकि वे प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सकते हैं. ऐसे भी लोग हैं जो यहां आ नहीं सकते. रथयात्रा का नेतृत्व करने वाले आडवाणी जी अपने घर में बैठकर इस कार्यक्रम को देख रहे होंगे. कितने ही लोग हैं जो आ भी सकते हैं लेकिन बुलाए नहीं जा सकते, परिस्थति ऐसी है.''

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में देख रहा हूं कि आनंद की लहर है, सदियों की आस पूरी होने का आनंद है. लेकिन सबसे बड़ा आनंद है भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिस आत्मविश्वास की आवश्यकता थी और जिस आत्म-भान की आवश्यकता थी, उसका साकार अधिष्ठान बनने का शुभारंभ आज हो रहा है.'

भागवत ने कहा, 'यह अधिष्ठान है आध्यात्मिक दृष्टि का. सारे जगत में अपने को और अपने में सारे जगत को देखने की भारत की दृष्टि का.'

याद आये अशोक सिंहल 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आज अशोक सिंहल यहां रहते तो कितना अच्छा होता, महंत परमहंस रामदास जी अगर आज होते तो कितना अच्छा होता. लेकिन जो इच्छा उसकी (ईश्वर) है, वैसा होता है. लेकिन मेरा विश्वास है कि जो है, वह मन से है और जो नहीं हैं, वे सूक्ष्म रूप से आज यहां हैं.’’

भागवत ने कहा, 'इस आनंद में एक उत्साह है...अभी यह कोरोना का दौर चल रहा है, सारा विश्व अंतर्मुख हो गया है और विचार कर रहा है कि कहां गलती हुई.’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु श्रीराम हमारी रग-रग में हैं, उनको हमने खोया नहीं है. सब राम के हैं और सबमें राम हैं. इसलिए यहां अब मंदिर बनेगा और भव्य मंदिर बनेगा.'

संघ प्रमुख ने कहा, ' सारी प्रक्रिया शुरू हो गयी है, दायित्व बांटे गए हैं जिसका जो काम है, वह करेंगे. हम सब लोगों को अपने मन की अयोध्या को सजाना-संवारना है.’’

उन्होंने कहा, 'यहां पर जैसे-जैसे मंदिर बनेगा, वैसे ही अयोध्या भी बनती चली जानी चाहिए और इस मंदिर के पूर्ण होने के पहले हमारा मन मंदिर बनकर तैयार रहना चाहिए. हमारा हृदय भी राम का बसेरा होना चाहिए.’’

ये भी पढ़ें.

भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी ने कहा- करोड़ों लोगों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक बनेगा राम मंदिर

सीएम योगी बोले- लोकतांत्रिक तरीके से समस्याओं के समाधान की ताकत का एहसास करा रहा है भूमि पूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget