एक्सप्लोरर

RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार की विपक्षी दलों को नसीहत, मोहन भागवत के बयान पर दिया जवाब

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि देश में सभी समस्याओं का समाधान कानून व्यवस्था और भारतीय संविधान के तहत ही निकल सकता हैं.

UP News: मंदिर मस्जिद मामलों के बीच RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर देशभर में सियासी हलचल तेज हो चुकी है. इसी बीच वाराणसी पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार से एबीपी न्यूज ने बातचीत की. उन्होंने मोहन भागवत के बयान को लेकर कहा कि इस बयान का प्रमुख उद्देश्य देश की समस्याओं का समाधान संविधान और कानून व्यवस्था के तहत निकल सके.

उन्होंने कहा कि यह पाठ विपक्षी दलों के लिए है क्योंकि वह किसी भी मुद्दे को मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति में धकेल देते हैं. विपक्षी दलों के भारतीय जनता पार्टी पर नसीहत वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई एक दल इस पर नसीहत ले और दूसरा दल इसकी धज्जियां उड़ाएं ऐसे नहीं चलता है. विपक्षी दलों को भी इस पर अमल करना चाहिए.

क्या बोले वरिष्ठ प्रचारक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि देश में सभी समस्याओं का समाधान कानून व्यवस्था और भारतीय संविधान के तहत ही निकल सकता हैं. पहले भी इस आधार को प्राथमिकता दी गई है. लेकिन विपक्षी दलों द्वारा देश के किसी भी मुद्दे को मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति में धकेल दिया जाता है. इसलिए एक दल इस पर नसीहत ले और दूसरा दल इसकी धज्जियां उड़ाए, यह कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है. विपक्षी दलों को भी इन बातों पर अमल करना चाहिए.

PCS Pre Exam के लिए योगी सरकार सख्त, नकल रोकने के लिए मंडलायुक्त-DM को दी बड़ी जिम्मेदारी

इंद्रेश कुमार ने कहा कि जिन भी प्राचीन धर्मस्थलों का अस्तित्व हिन्दू धर्म स्थल से है. वहां के लोगों को खुद आगे आकर कहना चाहिए. पहले भी लोगों ने विवाद सुलझाने के लिए खुद अपनी तरफ से पहल की है कि हमारे यहां मंदिर है. शीतकालीन सत्र के दौरान हुए हंगामा पर कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के विषय पर विपक्ष द्वारा अनावश्यक गुमराह और भड़काने का प्रयास किया गया. कांग्रेस अपने व्यावहारिक चरित्र में फंस गई. यह फैशन हो गया है कि हर बात में आरएसएस का नाम घसीटना और आरएसएस को गाली देना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget