एक्सप्लोरर

रुड़की: ग्रामीण इलाकों में कोरोना की दहशत, लोग बोले- सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है

कोरोना की दूसरी लहर तेजी ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही है. रुड़की के नारसन खुर्द गांव के लोगों का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सुध लेने तक नहीं पहुंच रही है. गांव के लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है.

रुड़की: देश मे कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते मामलों से अब गांवों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण इलाके भी इस बार करोना की चपेट में हैं. लेकिन, अभी तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण लोगों की सुध नहीं ले रहा हैं. प्रशासन के इस रवैये से ग्रामीण खासे परेशान नजर आ रहे है. 

भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है
बता दें कि, कोरोना की दूसरी लहर तेजी अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही है. नारसन खुर्द गांव के ग्रामीण महकार सिंह का कहना है गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों की सुध लेने तक नहीं पहुंच रही है. सरकार या प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा उनकी सुध नहीं ले रहा है. उनका कहना हैं कि अब गांव के लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है.

डरे हुए हैं लोग 
गौरतलब है कि, नारसन ब्लॉक में 60 से अधिक गांव हैं और वो सिर्फ एक सीएचसी के भरोसे हैं. जिसमें कई लोग तो अस्पताल तक ही नहीं पहुंच पा रहे हैं. जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में कोरोना को लेकर भय बना हुआ है. 

कोई भी गांव की तरफ रुख नहीं कर रहा
लोगों का कहना है 2020 में हुए लॉकडाउन के दौरान गांवों में पुलिस और प्रशासन लगातार गश्त करती थी. लेकिन, जब कोरोना अपने चरम पर है तो कोई भी गांव की तरफ रुख नहीं कर रहा है. ग्रामीणों का कहना कि गांव के जो लोग थोड़ा जागरूक हैं वो टीकाकरण केंद्र तक पहुंच रहे हैं. 

उठाए गए हैं कदम 
वहीं, मामले में एएसडीएम का कहना हैं कि पूर्व प्रधान और अन्य लोगों की मदद से गांव स्तर पर जल्द ही कमेटी बनाई जाएगी. जो व्यक्ति अन्य राज्य और रेड जोन से आ रहे हैं उनका पता लगाकर सात दिनों तक उन्हें क्वारंटाइन करा कर चेक किया जा रहा हैं. ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे कोरोना का ज्यादा संक्रमण गांवो तक ना फैल सके.

ये भी पढ़ें: 

रायबरेली: कोरोना काल में गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं अधिकारी, इस बात से खौफ में हैं ग्रामीण  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget