एक्सप्लोरर

रोहिंग्या कर रहे सोने की स्मगलिंग और मानव तस्करी, खुफिया एजेंसियां सतर्क

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश रोहिंग्याओं का गढ़ बनता जा रहा है. बीते करीब 8 महीनों में यूपी के अलग-अलग जनपदों से एटीएस ने 17 रोहिंग्या पकड़े हैं.

लखनऊ: देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या सोने की स्मगलिंग के साथ ही मानव तस्करी भी कर रहे हैं. बीते दिनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से पकड़े गए 6 रोहिंग्याओं की पूछताछ में ये सनसनीखेज जानकारियां सामने आने के बाद एटीएस और देश की अन्य खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. यही नहीं, रोहिंग्याओं के हवाला कारोबार से जुड़े होने की भी जानकारी मिल रही है. रोहिंग्याओं के आपराधिक नेटवर्क की जड़ें खंगालने के लिए एटीएस ने बीते दिनों गिरफ्तार 6 लोगों की रिमांड मांगी है. इनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

रोहिंग्या पूरे देश में फैले हैं लेकिन इनके खिलाफ अब तक सबसे ज्यादा कार्रवाई यूपी पुलिस ने की है. बीते करीब 8 महीनों में यूपी के अलग-अलग जनपदों से एटीएस ने 17 रोहिंग्या पकड़े हैं. अलीगढ़ से पकड़े गए रोहिंग्या रफीक और उसके भाई आमीन के पास से 16 सोने के बिस्किट मिले थे. पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि वह सोने की तस्करी करते हैं. इसके बाद 2 दिन पहले एटीएस ने मेरठ से हाफिज शफीक उर्फ शफीउल्लाह, अलीगढ़ से अजीजुर्रहमान, बुलंदशहर से मुफीजुर्रहमान और मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार किया. इनसे पूछताछ में मानव तस्करी की बात सामने आई थी.

रोहिंग्याओं से पूछताछ में हवाला कारोबार की भी जानकारी मिली है

एटीएस अधिकारियों ने बताया कि हाफिज शफीक अवैध तरीके से देश में आने वाले रोहिंग्याओं के फर्जी कागजात बनाकर उन्हें यहां रहने की जगह दिलाता था और छोटी-मोटी नौकरी का इंतजाम करता था. वह मानव तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना भी है और उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर तीन रोहिंग्या महिलाओं को मलेशिया भेजा था. रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी के पीछे जिस्मफरोशी है या कोई अन्य वजह? यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

पकड़ा गया हाफिज शफीक भी रोहिंग्या है और भारत के पासपोर्ट पर विदेश यात्रा कर चुका है. कहीं उसके देशविरोधी संगठनों या दुश्मन देश की खुफिया एजेंसियों से सम्बन्ध तो नहीं? इसे भी देखा जा रहा है. पकड़े गए रोहिंग्याओं से पूछताछ में हवाला कारोबार की भी जानकारी मिली है. एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियां इस बारे में भी छानबीन कर रही हैं.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बन रहा है रोहिंग्या का गढ़

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश रोहिंग्याओं का गढ़ बनता जा रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद और शामली में हजारों रोहिंग्या पहचान छिपाकर रह रहे हैं. एटीएस की टीम इनकी पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है.

यह भी पढ़ें-

सपा नेता राम गोविंद चौधरी का दावा- किसान नहीं हैं प्रियंका गांधी, किसानों की पीड़ा को नहीं समझ सकती

उत्तराखंड: आसानी से नहीं मिलेगी बदमाशों को जमानत, पुलिस ने तैयार किया है खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget