एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में लुटेरी दुल्हन ने सुबह रचाई शादी, शाम को गहने लेकर हुई फरार, पुलिस जांच में जुटी

UP News: आगरा निवासी एक युवक की दिन में शादी हुई और शाम को दुल्हन भाग गई. दूल्हा दुल्हन का इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन वापस नहीं आई. आरोप है कि दुल्हन गहने लेकर फरार हुई है.

Agra News: आगरा में एक ऐसा मामले सामने सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. आगरा निवासी एक युवक की दिन में शादी हुई और शाम को दुल्हन भाग गई. दूल्हा दुल्हन का इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन वापस नहीं आई. शेरवानी पहने दूल्हा थाने पहुंच गया और पूरे मामले की शिकायत की. दुल्हन के फरार हो जाने के बाद दूल्हा के परिजनों ने शादी कराने वाले बिचौलिया और दुल्हन के जीजा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

दरअसल मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सीता नगर का है. यहां एक युवक का बुधवार को मंदिर में रिश्ता तय हुआ, दोपहर में दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि के सामने सात फेरे लिए, शादी पूरे रीति रिवाज के साथ हुई. शादी के फोटो सामने आए है जिसमें दूल्हा दुल्हन शादी की रस्मो को पूरा कर रहे है. दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाए बैठी दिखाई दे रही है. शादी की रस्मो को पूरा करने के बाद विवाद सम्पन्न हुआ और दुल्हन की विदाई की घड़ी आ गई ,लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी, उससे पहले ही दुल्हन भाग गई. दूल्हा दुल्हन का इंतजार करता रहा पर दुल्हन वापस नहीं आई. दूल्हे के घरवालों ने पीछा करके शादी कराने वाले युवक और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया , दोनो को पुलिस के हवाले किया कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सीता नगर निवासी सनी का डेकोरेशन का काम है. बताया गया है कि कुछ दिन पहले पास के युवक ने उसकी शादी के लिए एक युवक से बात की थी. उस युवक ने कहा कि शादी हम करा देंगे, पर उसके लिए 35 हजार रुपये खर्च करने होंगे. इस पर वह तैयार हो गए. युवती को देखने के लिए बुधवार का दिन तय किया गया. सनी के परिवार वाले रामबाग स्थित एक मंदिर में आ गए, युवती के साथ शादी कराने वाले युवक के साथ साथ सहित उसकी बहन और जीजा भी आए थे. 

दूल्हे ने बिचौलियों और दुल्हन के जीजा को किया पुलिस के हवाले
युवती को पसंद कर दुल्हा पक्ष ने युवती को सोने की अंगूठी पहना दी, इसके बाद पंडित को बुलाकर सात फेरे भी ले लिए और शाम को परिवार के लोग घर आ गए. तभी दुल्हन की बहन ने घर जाने के लिए एक ऑटो बुलाया , दुल्हन भी बहन को विदा करने के लिए ऑटो में बैठ गई. इस पर दूल्हा सनी को थोड़ा शक हो गया , दूल्हा ने सोचा कि दुल्हन वापस आएंगी पर ऐसा हुआ नहीं. इस दौरान बिचौलिया और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया गया. 

आरोप है कि दुल्हन और उसकी बहन फरार हो गए . दूल्हा सनी ने आरोप लगाया कि बिचौलिया शादी कराने के लिए 35 हजार रुपए ले चुका था , वहीं दुल्हन को भी सोने की दो अंगूठी और मंगलसूत्र पहनाए थे . थाना प्रभारी एत्माद्दौला देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: बांदा में युवकों को जबरन किया जा रहा था जेंडर चेंज, पुलिस ने किन्नर को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget