एक्सप्लोरर

Watch: अंकिता भंडारी मर्डर में चश्मदीद का आया बयान, बताई घटना से पहले की पूरी कहानी, आप भी सुनिए

Uttarakhand: अंकिता भंडारी हत्याकांड में रिसॉर्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी का बयान सामने आया है. इसमें उसने बताया है कि कैसे उसने घटना से पहले रिसॉर्ट में अंकिता को रोते हुए देखा था.

Uttarakhand News: रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder)  मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब रिसॉर्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह अंकिता की हत्या से पहले रिसॉर्ट में हुए घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बता रहा है. इस कर्मचारी ने बताया कि कैसे अंकिता अपने कमरे में रो रही थी और वहां मदद की आवाज लगा रही थी जबकि उस दौरान तीनों आरोपी पुलकित आर्य (Pulkit Arya), अंकित और सौरभ वहां मौजूद थे. 

जानिए, 18 सितंबर को रिसॉर्ट में क्या हुआ था

रिसॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारी का करीब दो मिनट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा,  'मैम रूम में थीं, मैम रो रही थीं, वो (पुलकित) गुस्से में थे, फिर गेस्ट आए हुए थे, मैं उनका सामान निकालने लगा. यह 18 सितंबर के शाम 5:30-6 बजे के बीच की बात है. आधा घंटा वे लोग रूम में थे. मेरा भाई अंदर बैग लेकर आ रहा था, और मैम फोन पर चिल्ला रही थी कि 'मेरी मदद करो-मेरी मदद करो...' सर ने उनको खींचा और खींचातान हो रही थी... ड्राइवर साहब को अंदर ले गए... ड्राइवर भी हमसे पूछ रहे थे क्या है? मैंने कहा कि उनका मैटर होगा. आधे पौन घंटे उन्हें अपने पास रखा, समझाया.. पता नहीं क्या मामला था. वैसे तो हम नीचे आकर बैठ जाते हैं लेकिन जैसे हमें पता चला कि कोई मैटर है तो अंकित सर ने मुझे और मेरे भाई को ऊपर भेज दिया.. रात के 8 बजे के आसपास मैं नीचे गया, तब वहां सौरभ सर, अंकित सर और पुलकित सर थे, अंकित सर कमरे में गए, मैम खड़ी थीं, अंकित सर हाथ ऊपर करके नाचने लगे, और मैम रो रही थीं और उनको बाहर निकाला.'

Ayodhya News: रवि किशन ने रामलीला में भूमिका निभाने पर खुद को बताया सौभाग्यशाली, पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश में एक नहर में मिला था और इसका खुलासा रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और रिसॉर्ट के प्रबंधकों अंकित और सौरभ की गिरफ्तारी के बाद हुआ था. पुलकित पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है जिसे बीजेपी ने अपनी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अंकिता की हत्या के बाद पुलकित का रिसॉर्ट ढहा दिया गया जिसको लेकर अंकिता के माता-पिता ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि सबूत मिटाने के मकसद से रिसॉर्ट ढहा दिया गया है.

ये भी पढे़ं -

Hathras News: बीएसए ऑफिस में जमीन में हुई खुदाई में मिली हनुमान की प्रतिमा, अब मंदिर बनाने पर हो रहा विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget