एक्सप्लोरर

सपा से निष्कासन के फैसले को ऋचा सिंह ने दी चुनाव आयोग में चुनौती, कहा- पक्ष जाने बिना निकालना अलोकतांत्रिक

UP Politics: शिकायती पत्र में ऋचा ने सपा के संविधान की कॉपी भी संलग्न की है, जिसके पैरा 30 में लिखा हुआ है कि अनुशासनहीनता के मामले में अध्यक्ष कम से कम 3 सदस्यों की एक कमेटी बनाएंगे.

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से दो महिला नेत्रियों के निष्कासन का मामला अब चुनाव आयोग (Election Commission of India) पहुंच गया है. पार्टी की प्रवक्ता रही तेजतर्रार महिला नेत्री ऋचा सिंह ने समाजवादी पार्टी से अपने निष्कासन को चुनाव आयोग में चुनौती दी है. उन्होंने इस बारे में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि पार्टी ने उन्हें कोई नोटिस जारी किए बिना और उनका पक्ष लिए बिना ही उन्हें बाहर निकाल दिया. यह देश व समाजवादी पार्टी के संविधान के खिलाफ और अलोकतांत्रिक है. ऋचा सिंह ने इस मामले में चुनाव आयोग से दखल दिए जाने की मांग की है. ऋचा ने यह भी कहा है कि अगर चुनाव आयोग ने उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की तो वह इस मामले को हाईकोर्ट ले जाएंगी.

ऋचा सिंह ने चुनाव आयोग में आज ही शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत ईमेल के माध्यम से आयोग को भेजी है. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि निष्कासन से पहले पार्टी ने ना तो उन्हें कोई नोटिस जारी किया. ना ही उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया और ना ही किसी कमेटी से कोई जांच कराई गई. सीधे तौर पर उनका निष्कासन कर दिया गया. यह प्रक्रिया ना सिर्फ देश व समाजवादी पार्टी के संविधान के खिलाफ है, बल्कि पूरी तरह से अलोकतांत्रिक भी है. समाजवादी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है. उसका अपना संविधान है. ऐसे में किसी को भी अलोकतांत्रिक तरीके से मनमाने तौर पर पार्टी से बाहर नहीं निकाला जा सकता.

चुनाव आयोग को भेजे गए शिकायती पत्र में उन्होंने समाजवादी पार्टी के संविधान की कॉपी भी संलग्न की है, जिसके पैरा 30 में लिखा हुआ है कि अनुशासनहीनता के मामले में अध्यक्ष कम से कम 3 सदस्यों की एक कमेटी बनाएंगे. यह कमेटी पूरे मामले में जांच करेगी. आरोपियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा. उसके बाद ही अध्यक्ष कोई कार्यवाही करेंगे. ऋचा सिंह ने कहां है कि चुनाव आयोग ने पिछले दिनों शिवसेना के मामले में भी इसी आधार पर फैसला लिया था. अगर चुनाव आयोग इस मामले में दखल देकर कोई उचित कार्यवाही नहीं करता है तो उनके सामने कोर्ट जाने का विकल्प खुला हुआ है और वह अदालत तक इस मामले को जरूर ले जाएंगी.

सपा ने ऋचा सिंह और रोली तिवारी मिश्रा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया
ऋचा सिंह पार्टी महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लगातार मुखर हैं. उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को एक बार फिर से भस्मासुर कहा है और आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी को समाप्त करने का एजेंडा लेकर सपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य और अपने मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर हैरानी जताई है.

UP Politics: अखिलेश यादव ने अब मंदिर को लेकर योगी सरकार पर कसा तंज, जानें- क्या कहा?

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने पिछले हफ्ते पार्टी की महिला नेत्री ऋचा सिंह और रोली तिवारी मिश्रा को अचानक पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई. दोनों महिला नेत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर सवाल उठाए जाने के खिलाफ थीं और सोशल मीडिया के जरिए अपना एतराज पार्टी हाईकमान तक पहुंचा रही थीं. पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और दोनों नेताओं को बाहर निकाल दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
UP News: आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget