एक्सप्लोरर

देहरादून के परेड ग्राउंड में हुआ रावण दहन, CM धामी भी दशहरा कार्यक्रम में रहे मौजूद

Dussehra 2024: रावण दहन की शुरुआत लंका के प्रतीकात्मक पुतले को जलाकर की गई. जिसके बाद क्रमशः कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को जलाया गया. सबसे अंत में रावण के विशाल पुतले को धूं-धूं कर जलाया गया.

Dehradun Ravana Dahan: राजधानी देहरादून में शनिवार को विजय दशमी का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शहर के प्रमुख स्थानों जैसे रेस कोर्स, बन्नू स्कूल, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, प्रेम नगर और पटेल नगर सहित छह से अधिक जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए. इनमें से सबसे प्रमुख आयोजन दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी द्वारा ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थे, जिनके साथ कई गणमान्य लोग और मंत्रिगण भी उपस्थित थे.

रावण दहन के कार्यक्रम से पहले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो कालिका माता मार्ग से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर परेड ग्राउंड पहुंची. शोभायात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के जीवंत स्वरूप थे. जिनमें हनुमान विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे. श्रद्धालुओं और दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया और परेड ग्राउंड में पहुंचने के बाद रावण दहन का आयोजन शुरू हुआ.

रावण दहन की शुरुआत लंका के प्रतीकात्मक पुतले को जलाकर की गई. जिसके बाद क्रमशः कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को जलाया गया. सबसे अंत में रावण के विशाल पुतले को धूं-धूं कर जलाया गया, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया, जिसने समां को और भी अधिक रंगीन बना दिया. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन

रावण दहन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित किया. उन्होंने विजयदशमी के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए कहा "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए. हमें अहंकार और बुराई से दूर रहकर सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे देश और प्रदेश की प्रगति हो सके." मुख्यमंत्री ने रामायण से उत्तराखंड का ऐतिहासिक संबंध भी उल्लेखित किया, जब लक्ष्मण जी के मूर्छित होने पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने उत्तराखंड आए थे. 

संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करें- सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की पवित्र भूमि की गरिमा बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा "देवभूमि उत्तराखंड में लव जिहाद, मजार जिहाद और थूक जिहाद जैसी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है. हमें अपने प्रदेश को इन कुरीतियों से बचाना है और यहां की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना है."

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा "विजयदशमी का यह पर्व हमें सिखाता है कि हमें जीवन में हमेशा सच्चाई का साथ देना चाहिए और बुराई से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए. भगवान राम का जीवन हमारे लिए एक आदर्श है और हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए."

धर्मगुरुओं के साथ शहरवासी भी रहे मौजूद

इसके साथ ही इस आयोजन में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, धर्मगुरुओं और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया. जनता ने भी इस आयोजन को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया. कई परिवार अपने बच्चों के साथ दशहरा मेला देखने पहुंचे और मेले में लगे विभिन्न स्टाल्स से खरीदारी की. बच्चों ने मेले में झूलों का आनंद लिया और रावण दहन के दृश्य का लुत्फ उठाया.

पुलिस दबिश देने जाती है या दबंगई करने? योगी सरकार पर क्यों बरसे चंद्रशेखर आजाद और मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget