एक्सप्लोरर

रामपुर: आजम की बढ़ती मुसीबतें, प्रशासन के निशाने पर आया रिजॉर्ट, तोड़ी गई दीवार

सपा सांसद आजम खान की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। अब जिला प्रशासन ने उनके हमसफर रिजॉर्ट की दीवार तोड़ दी है। उन पर आरोप है कि यह रिजॉर्ट सरकारी नाले पर कब्जा कर बनाया गया।

रामपुर, एबीपी गंगा। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई ने तेजी पकड़ ली है। आज रामपुर में आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट एंड बैंक्वेट की दीवार तोड़ कर जिला प्रशासन ने रिजॉर्ट के अंदर मौजूद सिचाईं विभाग के नाले की लगभग एक हजार वर्ग मीटर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। इस दौरान रिजॉर्ट के चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि आजम खान का कोई भी समर्थक सरकारी कार्य में बाधा न डाल सके।

जिला प्रशासन रिजॉर्ट की दीवार में निकली पुरानी ईंटों को इकट्टा कर उसकी जांच कर रहा है कि आखिर ये पुरानी ईंटें कहां से लाई गयी थी। इतना ही नहीं सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में अब जिला प्रशासन आजम खान पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी कर रहा है।

रामपुर जिला प्रशासन के मुताबिक आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सिंचाई विभाग ने 30 जुलाई को नोटिस भेज कर सरकारी जमीन से अपना कब्जा 15 दिन में हटा लेने को कहा था लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया और जो जवाब दिया था वो भी संतोषजनक नहीं था, इसलिए आज खुद पुलिस प्रशासन ने रिजॉर्ट की दीवार को तोड़ दिया और सरकारी नाले को कब्जा मुक्त कर दिया। तोड़ी गयी दीवार में मिली ईंटे बहुत पुरानी बताई जा रही हैं। जिला प्रशासन को आशंका है कि ये ईंटे रामपुर क्लब या किसी अन्य सरकारी ईमारत की हो सकती हैं, इसलिए इन ईंटो की भी अब जांच कराई जाएगी कि आखिर ये कहां से लाई गयी थीं ।

फिलहाल आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट की दीवार तोड़ी जा चुकी है और अब जिला प्रशासन आगे कि कार्रवाई में जुट गया है। आजम खान की मुश्किलें लगातार बढती ही जा रही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget