एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: 'हाजमा खराब हो तो हाजमोला खा लें...', राम मंदिर को लेकर सियासत पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर को लेकर हो रही सियासत पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जिनकी बुद्धि ख़राब हो वो शुद्ध हो जाए.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन से पहले सियासत तेज हो गई है. कई विपक्षी दलों को न्योता मिलने के बावजूद समारोह में शामिल होने पर असमंज है तो वहीं कई नेता न्योता न मिलने की बात कह रहे हैं. राम मंदिर पर जारी सियासत के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, भगवान श्रीराम सबके हैं. सभी को मंदिर के दर्शन करने चाहिए और जिनका हाज़मा ख़राब हो गया हो तो वो हाजमोला खाकर चलें जाएं. 

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, "मैं किसी के कहने पर कुछ नहीं कहना चाहता, भगवान रामलला से बस यहीं प्रार्थना करना चाहता हूं कि जिनकी बुद्धि किसी भी कारण से खराब है उनकी बुद्धि का शुद्धि हो जाए. भगवान श्रीराम सबके थे, सबके हैं और सबके रहेंगे. 22 जनवरी को भगवान रामलला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे और अनंतकाल तक भगवान रामलला अपने जन्मस्थान पर रहेंगे." 

राम मंदिर पर हो रही सियासत पर पलटवार
केशव मौर्य ने कहा, "लोग दर्शन करने के लिए 22 जनवरी के बाद भी आ सकते हैं, जिनको श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने न्योता दिया है वो अगर 22 जनवरी अयोध्या आएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार होने के नाते हम सभी अतिथियों का, पूज्य संतों का और भक्तों का हार्दिक स्वागत करते हैं, उनकी सुरक्षा करेंगे और व्यवस्था करेंगे और जिनका हाजमा खराब हो गया हो, वो अयोध्या में कोई हाजमोला होगा जाकर के वहां खा लें वो ठीक हो जाएगा." 

UP Weather Today: यूपी में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बीच नए साल का स्वागत, ठंड की चेतावनी जारी

आपको बता दें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस अवसर देशभर से तमाम साधु संतों समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी वीवीआईपी हस्तियों को भी न्योता दिया गया है. इनमें कई विपक्षी दलों के शीर्षस्थ नेता भी शामिल हैं. जहां एक और सीपीएस ने इस समारोह में आने से इनकार कर दिया तो वहीं कांग्रेस नेता इस पर असमंजस में हैं. सपा नेता डिंपल यादव कह चुकी हैं कि अगर उन्हें न्योता मिलेगा तो वो जाएंगी, नहीं तो बाद में दर्शन के लिए जाएंगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget