एक्सप्लोरर

अयोध्या: सूर्य की किरणों से होगा रामलला का अभिषेक, आधुनिक टेक्नोलॉजी से होगी मंदिर की सुरक्षा

प्रत्येक रामनवमी में रामलला का सूर्य की किरणों से अभिषेक किया जाएगा, मंदिर परिसर में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

Ayodhya News: अयोध्या के सर्किट हाउस में राम मंदिर निर्माण समिति व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की दूसरे दिन की  बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में प्रत्येक रामनवमी में रामलला का सूर्य की किरणों से अभिषेक, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था व आधुनिक सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से अपील की है कि वे ऐसी तकनीक खोजे ताकि सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक हो सके. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि आज की बैठक में राम मंदिर में प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. मंदिर के अंदर प्रकाश कैसा हो, विशेष अवसरों पर किस तरह का प्रकाश व्यवस्था हो, मंदिर का बाहरी भाग कैसे प्रकाशित हो, प्रकाश को सदैव एक सा रहने का प्रयास किया जा रहा है.

त्योहारों पर कैसी होगी राम मंदिर में लाइटिंग

आम दिनों में व त्योहारों पर प्रकाश कैसा हो, जन्मोत्सव के अवसर पर लाइटिंग की व्यवस्था कैसी हो, इस पर भी चर्चा हुई है. चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर के अंदर दीवारों व खंभो पर मूर्तियां बनाई जाएंगी. परकोटा के अंदर भी बनाई मूर्तियां जाएंगी जिसमे दशावतार, नवग्रह, शक्ति पीठ की मूर्तियां बनाई जाएंगी.

बिजली के लिए नहीं होगा तार का प्रयोग

बिजली के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग होगा. बिजली के लिए तारों का प्रयोग नहीं होगा. जिस तरह से साउंड सिस्टम बेतार का होता है वैसी ही प्रकाश व्यवस्था की जायेगी. मंदिर में हमेशा भजन बजता रहेगा. राम मंदिर की सुरक्षा भी आधुनिक होगी. सुरक्षा में तकनीक का प्रयोग होगा. सुरक्षा में मैन पावर का कम प्रयोग होगा. बैठक की अध्यक्षता राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने की. बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य के अलावा टाटा कंसल्टेंसी व एलएनटी के एक्सपर्ट भी रहे मौजूद.

आधुनिक तकनीक से होगी मंदिर की सुरक्षा

श्री राम जन्मभूमी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक विचार यह भी आया कि बिजली के लिए तार डालना पड़ता है. आजकल साउंड सिस्टम बिना तार का आ गया है. ऐसे ही बिना तार का उपयोग किए लाइटिंग सिस्टम भी हो सकता है. यह चर्चाएं सामान्यता बड़ी विशेषताएं की बात थी. हम तो श्रोता थे इन बातों के विशेषज्ञ नहीं है. साधु महात्मा भी इन चीजों के विशेषज्ञ नहीं है तो उस इंजीनियरिंग सिस्टम को हमने सुनने और समझने की कोशिश की है. इसके विशेषज्ञ मूर्ति आइकोनोग्राफी के विशेषज्ञ सोमपुरा हैं. वह अपने साथ दूसरे आदमी को लाए थे.

यह भी पढ़ें:

Shri Krishna Janmabhoomi: बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव की मांग- जबरन कब्जे से मुक्त हो श्रीकृष्ण जन्मभूमि

Agra: पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी की मौत, घटना के बाद छावनी में तब्दील हुआ थाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget